10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यटीएस सिंहदेव के बाद अब नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव...

टीएस सिंहदेव के बाद अब नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बनाया निगम का अध्यक्ष

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टीएस सिंहदेव के बाद अब नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नंद कुमार साय हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद पार्टी ने बड़े फैसले लिए हैं।

बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का पहला उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का फोकस आदिवासी वोटर्स हैं। नंद कुमार साय आदिवासी के बड़े नेता माने जाते हैं।

अप्रैल में छोड़ दी थी बीजेपी
नंद कुमार साय ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। साय ने अप्रैल में बीजेपी छोड़ने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया था। उन्होंने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...