12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलक्रिकेटर कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, वेस्टइंडीज दौरे से पहले बाबा धीरेंद्र...

क्रिकेटर कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, वेस्टइंडीज दौरे से पहले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री महाराज का आशीर्वाद लिया। 28 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज की तस्वीरें बागेश्वर धाम सरकार के अधिकारिक टि्वटर हैंडल से पोस्ट की गई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 28 वर्षीय कुलदीप यादव गले में पीला गमछा डालकर बाबा के चरणों में बैठकर हाथ जोड़े दिख रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज में 6 से 7 जुलाई को बागा बागेश्वर की कथा का आयोजन शुरू हुआ, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

दूसरी ओर कुलदीप यादव की बात करें तो 5 जुलाई को ही उन्हें वनडे के बाद भारतीय टी-20 टीम में भी जगह मिली है। वह जल्द ही वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भरेंगे। कुलदीप क्रिकेट बीते कुछ दिन से भक्ति-भाव में लीन नजर आ रहे हैं। पिछले महीने वह वृंदावन भी गए थे, जहां बांके-बिहारी के दर्शन किए थे। वैसे याद हो कि कुलदीप यादव भारतीय टीम से लगातार अंदर-बाहर चल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2023 का सफर भी फीका ही रहा था। 14 मैच खेलकर सिर्फ 10 विकेट ही चटका पाए थे।

वर्ल्ड कप अगला लक्ष्य
अब कुलदीप यादव का लक्ष्य चंद महीने बाद होने वाले एशिया कप और फिर इसके बाद भारत की ही मेजबानी में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह बनाना है। अगर कुलदीप यादव वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी फिरकी का कमाल दिखा देते हैं तो उन्हें भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल खेलना है। कुलदीप यादव ने भारत के लिए अबतक आठ टेस्ट, 81 वनडे और 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच मुकाबले हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...