7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य32 विधायक, 9 मंत्री, महाराष्ट्र में अजित पवार गुट की बल्ले-बल्ले, सत्ता...

32 विधायक, 9 मंत्री, महाराष्ट्र में अजित पवार गुट की बल्ले-बल्ले, सत्ता के लिए बीजेपी का समझौता या गठबंधन धर्म?

Published on

मुंबई

अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में ताजा सियासी हालातों पर सबकी नजर है। सरकार में बीजेपी के साथ शिवसेना और एनसीपी दोनों के बागी गुट शामिल हो गए हैं। फिलहाल समीकरण देखें तो सत्तारूढ़ गठबंधन महाविकास आघाड़ी के मुकाबले कहीं अधिक ताकतवर दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि 48 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी जमकर ताकत झोंक रही है। हालांकि इसमें भी सबसे अधिक दिलचस्प यह है कि 105 सीटों वाली बीजेपी के कैबिनेट में मात्र 10 मंत्री ही हैं जबकि 42 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले अजित पवार गुट के 9 मंत्री शामिल हैं।

महाराष्ट्र कैबिनेट में फिलहाल 29 मंत्री बनाए जा चुके हैं जबकि मंत्रिमंडल की क्षमता 43 है। यानी अभी भी 14 पद खाली हैं। बीजेपी के कुल 105 विधायकों में से कैबिनेट में 10 मंत्री हैं। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के कुल 40 विधायक हैं और कैबिनेट में बीजेपी के बराबर ही 10 मंत्री मौजूद हैं। इन दोनों के मुकाबले सबसे ज्यादा फायदे में अजित पवार गुट है जिसे 9 मंत्रीपद मिल चुके हैं जबकि मात्र 32 विधायकों के नाम ही सामने आए हैं और कुल 42 के समर्थन का दावा कर रहा है।

किसके कितने विधायक?
सवाल है कि 2024 की बिग पिक्चर से पहले महाराष्ट्र में सत्ता के लिए बीजेपी ने यहां समझौता किया है या फिर वाकई वह गठबंधन का धर्म निभा रही है। 288 विधानसभा वाले महाराष्ट्र में बीजेपी की 105 सीटें हैं जबकि शिंदे गुट के 40 विधायक और अजित पवार गुट के 32 विधायकों का समर्थन सरकार को हासिल है।अजित पवार गुट हालांकि 42 विधायकों का दावा कर रहा है लेकिन बैठक में 32 विधायक ही मौजूद थे। देखा जाए तो कुल मिलाकर 200 से अधिक विधायक सत्तारूढ़ के पक्ष में हैं।

अजित पवार के आने से खलबली
अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के साथ ही उसके 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इससे महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में हलचल तेज है। यह भी कहा गया कि अजित पवार के आने से बीजेपी और शिंदे गुट के कुछ विधायक नाराज हैं। वहीं एकनाथ शिंदे के सीएम पद से इस्तीफे की अफवाह भी उड़ने लगी। इस पर विराम लगाते हुए एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि अजित पवार के आने से कोई नाराजगी नहीं है बल्कि उनकी सरकार और मजबूत होगी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...