7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमैं उसे पैर की जूती बनाऊंगा, ज्योति मौर्या नहीं... पति ने छुड़वाई...

मैं उसे पैर की जूती बनाऊंगा, ज्योति मौर्या नहीं… पति ने छुड़वाई पढ़ाई तो महिला ने मंत्री से लगाई गुहार

Published on

कन्नौज

ज्योति मौर्या का केस न केवल उसे खुद परेशानी में डाले हुए है बल्कि इसका दुष्परिणाम उन सभी महिलाओं को परेशान कर रहा है जो पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहती हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला को उसके पति ने पढ़ाने से इनकार कर दिया है। महिला ने इसे लेकर सदर विधायक और राज्यमंत्री असीम अरुण तक से गुहार लगाई है। शनिवार को असीम अरुण के दफ्तर पहुंची कन्नौज के दलेलपुर गांव की रहने वाली दीक्षा ने बताया कि उसकी शादी के महज 3 महीने बाद वह बी-एड की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। इस बात का पता उसके पति विजय को लगा तो वह आग बबूला हो गया।

महिला ने बताया कि उसके पति ने उससे फोन छीन लिया और मारपीट भी की। पीड़िता ने पति, देवर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की और धमकी भरे अंदाज में कहा कि मैं उसे पैर की जूती बनाऊंगा न कि ज्योति मौर्या।

क्या है ज्योति मौर्या का विवाद
दरअसल, सोशल मीडिया पर एसडीएम ज्योति मौर्या का मामला आजकल चर्चा में है। साल 2015 में आलोक मौर्या की पत्नी का यूपीपीसीएस परीक्षा में चयन हुआ था। शादी के 13 साल बाद ज्योति और आलोक के रिश्ते में अचानक विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। इस विवाद के बीच होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे भी चर्चा में आए, जिनका ज्योति मौर्या के साथ संबंध की चर्चा ने काफी जोर पकड़ा।

पंचायती राज विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आलोक मौर्य ने बरेली में तैनात पत्नी ज्योति मौर्या पीसीएस अधिकारी और उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे (होमगार्ड कमांडेंट) पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। पीड़ित पति ने धूमनगंज थाने के अलावा होमगार्ड मुख्यालय में भी इसकी तहरीर दी। एक तरफ ज्योति मौर्या का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ इसके कुछ दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। कन्नौज की दीक्षा इसका जीता-जागता उदाहरण है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...