4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबैलेट बॉक्स लुटे, गोली-बम चले... बंगाल पंचायत चुनाव में 'खूनी खेला', 24...

बैलेट बॉक्स लुटे, गोली-बम चले… बंगाल पंचायत चुनाव में ‘खूनी खेला’, 24 घंटे में 18 हत्याएं

Published on

मालदा

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक यहां शाम 5 बजे तक 66.28% वोटिंग हुई. प्रदेश में हिंसा की आशंका के चलते 1.35 लाख जवानों को तैनात किया गया था, इसके बाद भी वोटिंग के दौरान कई जगह खूनी झड़पें हो गईं. इसमें 18 अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. इसके अलावा कई जगह बूथ कैप्चरिंग और पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ भी हुईं. इस हिंसा के बाद बीजेपी ने टीएमसी को घेर लिया. उसने बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया. इसके अलावा चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी कहा कि बंगाल में हुई हत्याएं परेशान करने वाली है. वहीं टीएमसी ने बीजेपी पर भी पलटवार किया है. फिलहाल चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे.

सबसे ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को कुल 18 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में टीएमसी के 10, बीजेपी के 3, कांग्रेस के 3 और सीपीआईएम के 2 कार्यकर्ताओं की जान चली गई. हिंसा की ये वारदा मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं.

वोटिंग के दौरान हुई ये बड़ी घटनाएं

– उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में हिंसा हुई. यहां मोहनपुर ग्राम पंचायत में बदमाशों ने खुलेआम बंदूक लहराई और एक निर्दलीय कैंडिडेट को जमकर पीटा. इसके अवाला पीरगाछा में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने बूथ एजेंट अब्दुल्ला की हत्या कर दी.

– कूच बिहार में एक युवक ने बैलेट बॉक्स की लूट लिया. दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी. दिनहाटा के इंद्रेश्वर प्राथमिक विद्यालय में मतपेटी में पानी फेंके जाने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया. तूफानगंज में टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. इसके अलावा यहां फोलिमारी में जमकर हिंसा हुई. एक पोलिंग बूथ पर बम फेंके गए और गोलीबारी की गई है. वहीं बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

– मालदा के गोपालपुर पंचायत के बालूटोला में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. उन्होंने एक-दूसरे पर बम चलाए. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके उम्मीदवारों को निशाना बनाया है.

– मुर्शिदाबाद के समसेरगंज में शुलीतला इलाके में बूथ नंबर 16 पर एक टीएमसी कार्यकर्ता को गोली मार दी गई. वहीं हुगली के आरामबाग में निर्दलीय उम्मीदवार जहांआरा बेगम के एजेंट को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी है.
बीएसएफ इसलिए नहीं रोक पाई हिंसा

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें राज्य चुनाव आयोग की ओर से संवेदनशील बूथ की लिस्ट नहीं दी गई. बीएसएफ का कहना है कि बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की है. ऐसे में हर जिले के डीएम की ओर से ही सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. जिन जगहों पर बीएसएफ को तैनात किया गया वहां कोई हिंसा नहीं हुई है.

शुरू हुआ आरोपों का दौर

गरीबी खत्म करने की बजाए गरीबों को मार रहे: सीवी आनंद
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा- मैंने जमीन पर जो देखा वह बहुत परेशान करने वाला है, वहां हिंसा और हत्या हो रही है. एक बात जो मैंने देखी है वह यह है कि गरीब लोग ही मारे जाते हैं, हत्यारे भी गरीब हैं… हमें गरीबी को खत्म करना चाहिए लेकिन इसके बजाय हम गरीबों को मार रहे हैं. बंगाल इसका हकदार नहीं है.’

बंगाल बीजेपी ने ट्विटर पर लिखा कि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने साहसपूर्वक पश्चिम बंगाल में ‘ममता-तंत्र’ की काली हकीकत को उजागर करते हुए राज्य चुनाव आयोग के दरवाजे पर ताला लगा दिया. लोकतंत्र अधर में लटक गया है क्योंकि यह सम्मानित संस्था (चुनाव आयोग) अब महज कठपुतली बनकर रह गई है.

आयोग ने ममता के साथ मिलकर चुनाव को नष्ट कर दिया: शुभेंदु
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वह मंगलवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से शिकायत करेंगे. उन्होंने आजतक से कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो गई है. इस चुनाव को आयोग ने ममता बनर्जी के साथ मिलकर नष्ट कर दिया है. बीजेपी बंगाल में लोकतंत्र की बहाली चाहती है.

उन्होंने कहा कि कलकत्ता HC ने केंद्रीय बल की तैनाती का आदेश दिया था. राज्य सरकार इसे चुनौती देते हुए SC चली गई लेकिन कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी दी. गृह मंत्रालय ने बिना लागत के अर्धसैनिक बल भेजा लेकिन राज्य सरकार ने उनका उपयोग तक नहीं किया! राज्य सरकार ने वास्तव में केंद्रीय बलों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. केंद्रीय बलों को साजोसामान, समर्थन नहीं दिया गया. उन्होंने इस चुनाव का मजाक उड़ा दिया.

हिंसक घटनाओं के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार: राजीव सिन्हा
बंगाल चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने हिंसा की घटनाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय पुलिस बल समय पर पहुंच गई होती तो राज्य में हिंसक घटनाएं नहीं होतीं. उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.

शुभेंदु अधिकारी को चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी चुनाव के दौरान हुई घटनाओं को लेकर राजीव सिन्हा से मिले आयोग पहुंचेन लेकिन कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया. कार्यालय के स्टाफ ने शटर गेट बंद कर दिया गया. वहीं बीजेपी प्रवक्ता और आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि राजीव सिन्हा इतने डरपोक हैं कि उन्होंने शटर गेट बंद करके खुद को अपने कार्यालय में बंद कर लिया. विपक्ष के नेता से भी मिलने से इनकार कर दिया.

बंगाल बीजेपी ने ट्विटर पर लिखा कि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने साहसपूर्वक पश्चिम बंगाल में ‘ममता-तंत्र’ की काली हकीकत को उजागर करते हुए राज्य चुनाव आयोग के दरवाजे पर ताला लगा दिया. लोकतंत्र अधर में लटक गया है क्योंकि यह सम्मानित संस्था (चुनाव आयोग) अब महज कठपुतली बनकर रह गई है.

 

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...