4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालबुरहानपुर में पेड़ से लटका मिला शादीशुदा ममेरी बहन और भाई का...

बुरहानपुर में पेड़ से लटका मिला शादीशुदा ममेरी बहन और भाई का शव, आपत्तिजनक हालत में मिले थे दोनों

Published on

बुरहानपुर

बुरहानपुर से 40 किलोमीटर दूर खकनार के शेखापुर जंगल में युवक-महिला का शव मिला है। दोनों एक फंदे से पेड़ पर लटके मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला और युवक की ममेरी बहन है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दो दिन पहले दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। दोनों ही शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि बदनामी के डर से दोनों ने यह कदम उठाया है। वहीं, दोनों के बच्चे भी हैं।

दरअसल, पटना क्षेत्र के शेखापुर जंगल में एक पेड़ पर युवक और महिला का शव मिला है। यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने बदबू आने पर शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के हाथ पर गांव का नाम लिखा था । युवक और महिला की पहचान हो गई है।

चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि जंपानी निवासी 26 वर्षीय युवक और गांव की एक महिला का शव मिला है। मृतक महिला युवक की ममेरी बहन है। पूरे मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का शव पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, फांसी से लटके युवक के शर्ट पर खून के निशान भी मिले हैं। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों ने जान दी है या हत्या हुई है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this