2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालसिंगर नेहा सिंह राठौर पर क्यों दर्ज हुआ केस? दोषी साबित होने...

सिंगर नेहा सिंह राठौर पर क्यों दर्ज हुआ केस? दोषी साबित होने पर कितने दिनों की होगी जेल

Published on

भोपाल

सीधी पेशाब कांड के बाद सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में आरोपी को आरएसएस के गणावेश में दिखाया था। इसके बाद सिंगर नेहा सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश में तीन केस दर्ज हुए हैं। सबसे पहले उनके खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस नेहा पर लगे आरोपी की जांच कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि नेहा सिंह रठौर पर एमपी में अलग-अलग जगहों पर केस दर्ज क्यों हुआ है। साथ ही उन पर जो धाराएं लगी हैं, उनमें दोषी साबित होने पर कितने दिनों की सजा हो सकती है।

नेहा सिंह राठौर ने सीधी की घटना के बाद लिखा था कि एमपी में का बा… कमिंग शून। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। यह कार्टून जैसा था, जिसमें यह दिखाया गया था कि गणावेश पहने एक व्यक्ति किसी पर पेशाब कर रहा है। इसी ट्वीट के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ आरएसएस और आदिवासी समाज में शत्रुता पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके बाद नेहा सिंह राठौर पर आईपीसी की धारा 153ए लगाई गई है।

क्यों लगाई गई ये धारा
इस धारा के अंतर्गत जाति, धर्म, निवास और भाषा जैसे मामलों में जब कोई दो समूहों के बीच शत्रूता पैदा करने की कोशिश करता है तो 153ए के तहत केस दर्ज किए जाते हैं।

तीन साल तक की हो सकती है सजा
वहीं, अगर इस मामले में नेहा सिंह राठौर दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें तीन साल की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आमतौर पर इस धारा का प्रयोग वर्ग द्वेष के मामले में किया जाता है। आपत्तिजनक टिप्पणी के केस में केस इसी धारा के तहत दर्ज होते हैं। केस दर्ज होने के बाद एमपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में पुलिस नेहा सिंह राठौर को पूछताछ के लिए तलब भी कर सकती है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this