2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों समेत छह लोगों...

चीन के एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों समेत छह लोगों की हत्या, बढ़ रहा हमले का चलन

Published on

बीजिंग

चीन के दक्षिण-पूर्वी गुआंग्डोंग प्रांत में एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लियानजियांग शहर में वू सरनेम वाले एक 25 साल से शख्स को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि अन्य मृतक एक टीचर और दो माता-पिता हैं। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। खबरों के मुताबिक यह हमला सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे हुआ।

बीबीसी की खबर के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को 8 बजे गिरफ्तार किया और इसे ‘जानबूझकर किया गया हमला’ करार दिया। किंडरगार्टन के पास काम करने वाले एक स्टोर मालिक ने बताया कि आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। चीन में इस तरह के अपराध अपेक्षाकृत कम होते हैं लेकिन हाल के वर्षों में देश में चाकू से हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें से कई स्कूलों में भी हुई हैं।

चीन में बढ़े चाकू से हमले
पिछले साल अगस्त में, एक हमलावर ने चाकू से दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला कर दिया था। इनमें तीन लोगों की मौत और छह घायल हो गए थे। अप्रैल 2021 में, बेइलिउ शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। अक्टूबर 2018 में, दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए थे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...