2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपोहरा देवी कौन हैं, जिनके नाम पर उद्धव ठाकरे ने भरी सभा...

पोहरा देवी कौन हैं, जिनके नाम पर उद्धव ठाकरे ने भरी सभा में खाई कसम, जानिए

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को पोहरादेवी की कसम खाकर कहा कि ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने अपना वादा तोड़ा। ऐसे में पोहरा देवी का नाम एकबार फिर चर्चा में आया है। पोहरा देवी का मंदिर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में है। वाशिम जिला महाराष्ट्र के विदर्भ में आता है। पोहरादेवी की महाराष्ट्र में काफी मान्यता है। आम जनता के अलावा बड़े- बड़े नेता और मंत्री भी यहां माथा टेकने के लिए आते हैं। पोहरादेवी गांव वाशिम जिले के मनोरा तहसील के अंतर्गत आता है। इस स्थान को बंजारा समुदाय की काशी कहा जाता है। इस मंदिर में पोहरादेवी के दर्शन के लिए राज्य भर से लोग आते हैं। यह बहुत प्राचीन मंदिर है। पोहरादेवी संस्थान वाशिम से 51 किमी दूर है।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
फिलहाल उद्धव ठाकरे रविवार से दो दिन के विदर्भ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को पोहरा देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा,’शिवाजी पार्क में मैंने अपने माता-पिता की कसम खाकर कहा था कि मेरी अमित शाह से बात हुई थी कि महाराष्ट्र का सीएम पद शिवसेना को ढाई साल के लिए मिलेगा, अब मैं यही बात पोहरा देवी की कसम खाकर कह रहा हूं। उद्धव ने कहा कि अगर बीजेपी अपने वादे पर कायम रहती, तो आज बीजेपी नेताओं की जो हालत है, वह न होती।’ उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैंने दोस्ती के लिए 2019 में गठबंधन किया था।’ काश मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए रात में जो मीटिंग होती थीं, अगर वह किसानों की भलाई के लिए होतीं, तो ज्यादा बेहतर होता। ठाकर ने कहा कि पहले पार्टियां तोड़ी जाती थीं, लेकिन अब पार्टियां चुराई जाती हैं।

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पीएम का करिश्मा घट गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मोदी के धुआंधार प्रचार के बावजूद बीजेपी को शर्मनाक हार मिली। कर्नाटक में मोदी ने ‘बजरंग बली की जय’ का नारा जोरशोर तरीके से दिया, लेकिन बजरंग बली ने पलटकर अपनी गदा से प्रहार किया और बीजेपी कर्नाटक में साफ़ हो गई।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...