6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यअजित गुट के एक और MLA ने बदला पाला, शरद पवार के...

अजित गुट के एक और MLA ने बदला पाला, शरद पवार के साथ बंद कमरे में की बैठक

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की सियासत में पवार गेम अभी भी जारी है। जहां भतीजे अजित पवार ने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ शिंदे सरकार से हाथ मिला लिया है वहीं शरद पवार का कहना है कि एनसीपी पर उनका हक है। लेकिन अब धीरे-धीरे अजित पवार के साथ दूसरे पाले में गए विधायक फिरसे शरद पवार की ओर लौट रहे हैं।

महाराष्ट्र के सतारा जिले की वाई विधानसभा सीट से विधायक मरकंद जाधव पाटिल तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने एक हफ्ते में अजित पवार का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले रामराजे नाईक-निंबालकर और दीपक चव्हाण भी अजित पवार का साथ छोड़ शरद पवार के साथ आ चुके हैं।

किन शर्तों पर हुई है वापसी
अजित पवार और जाधव पाटिल के समर्थकों के बीच बैठक का एक कथित वीडियो दिखाता है कि पाटिल की ऐसा करने के पीछे अपनी कुछ शर्तें हैं। एक कर्ज में डूबे किसान वीर और खंडाला चीनी कारखानों को वित्तीय मदद, और वाई विधायक के लिए कैबिनेट में जगह। सूत्रों ने बताया कि औपचारिक रूप से पाला बदलने के बाद अजित पवार और जाधव-पाटिल ने बंद कमरे में बैठक की।

शरद पवार का साथ छोड़ एक विधायक अजित पवार के पाले में
विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला दोनों ही तरफ से जारी है। जहां अजित पवार का साथ छोड़ विधायक शरद पवार की तरफ गए हैं वहीं किरण लामहाटे अजित के कैंप में आ गए हैं। हालांकि महाराष्ट्र की सियासत में बरकरार दांव-पेंच के बीच यह सवाल अभी भी बरकरार है कि पवार पॉलिटिक्स में किसका पावर ज़्यादा है। एक तरफ अजित पवार ने चाचा शरद पवार को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा अपना नाम आगे किया है वहीं शरद पवार ने भतीजे अजित पवार समेत उनके सभी सहयोगियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

शरद पवार का कहना है कि पार्टी उनकी है और इसे कोई नहीं छीन सकता, अब सवाल यह की आखिर इस सवाल का सही जवाब क्या है। जनता इसे लेकर क्या राय रखती है। आइए समझते हैं। ABP C वोटर की ओर से किए गए सर्वे में कई सवालों को लेकर जनता से राय मांगी गई है। इस सवाल के जवाब में अजित पवार के मुकाबले चाचा शरद पवार ने बाज़ी मार ली कि कौन पार्टी का प्रमुख है। 66 प्रतिशत लोगों का मानना है कि शरद पवार ही एनसीपी के प्रमुख हैं। जबकि 25 प्रतिशत अजित पवार को मानते हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this