1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'विधायकों के फोन टैप करा रहे नीतीश', सुशील मोदी ने बिहार के...

‘विधायकों के फोन टैप करा रहे नीतीश’, सुशील मोदी ने बिहार के CM पर क्यों उठाए सवाल

Published on

पटना,

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने JDU-RJD के बीच विवाद की खबरों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के MLC सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस से साफ है कि राजद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक तो नहीं है. उन्होंने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार फोन टैपिंग कर रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है और किससे किसकी क्या बात हुई, यह सब अगर मुख्यमंत्री को पता है. तो ऐसे में लगता है कि विधायकों के फोन टैप कराए जा रहे हैं और खुफिया विभाग के जरिए सब पर निगरानी रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद भी राजद को नीतीश कुमार मंजूर हैं. सुशील मोदी ने कहा कि RJD के लोग लालू प्रसाद यादव के चेहरे पर और JDU के लोग भाजपा के वोट और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं. सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है. लेकिन नीतीश फिर भी सीएम हैं.

‘नीतीश कैसे उठा सकते हैं सवाल?’
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि MLA सुनील सिंह से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 27 साल से वे लालू प्रसाद के विश्वास पात्र हैं. कभी उन्होंने पलटी नहीं मारी. तो सुनील सिंह जैसे व्यक्ति की निष्ठा पर नीतीश कुमार कैसे सवाल उठा सकते हैं, जिनकी रैंकिंग अविश्वसनीय नेताओं में की जाती है.

नीतीश ने सुनील सिंह की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
दरअसल RJD-JDU के बीच विवाद की खबरें तब से ज्यादा गहराने लगी हैं, जब से नीतीश कुमार का गुस्सा सुनील सिंह पर फूटा और उन्होंने आरोप लगा दिया कि सुनील सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनके संपर्क में हैं.

फोटो से नीतीश नाराज, तेजस्वी को कराना पड़ा बीचबचाव
हुआ यूं कि पिछले दिनों सहकारिता को लेकर दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरकत की थी. इसी कार्यक्रम के दौरान सुनील सिंह और अमित शाह की मुलाकात भी हुई थी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. जिसको लेकर नीतीश कुमार काफी नाराज दिखे और महागठबंधन की बैठक में सुनील सिंह को खूब सुनाया. मामला इतना बिगड़ गया कि तेजस्वी यादव को बैठक के दौरान सुनील सिंह के पास जाकर उन्हें शांत कराना पड़ा.

लालू ने सुनील सिंह को कराया चुप…
महागठबंधन की बैठक के तुरंत बाद फिर तेजस्वी के सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर भी आरजेडी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें लालू यादव और तेजस्वी भी शामिल थे. इस बैठक के बाद सुनील सिंह के तेवर ढीले पड़ गए और उन्होंने कहा कि वह अब किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं करेंगे, जैसा कि उन्हें लालू यादव की ओर से निर्देशित किया गया है.

लालू के करीबी पर नीतीश का सीधा प्रहार
इस पूरी घटना से नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच पिछले कुछ दिनों में खटास बढ़ने के संकेत मिले हैं. खासकर तेजस्वी यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब स्कैम में चार्ज शीट दायर होने के बाद. आरजेडी जो पिछले कुछ समय से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव बना रही थी, वह अब तेजस्वी के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट के बाद बैकफुट पर है और सुनील सिंह प्रकरण इसी का जीता जागता उदाहरण है. नतीजा यह है कि नीतीश कुमार लालू परिवार के सबसे करीबी नेता पर अब सीधा हमला बोल रहे हैं. बता दें कि सुनील सिंह आरजेडी एमएलसी होने के साथ-साथ बिस्कोमान के चेयरमैन भी हैं.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...