6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और पाकिस्तान की सेना में सबसे ताकतवर कौन, किसके पास कितने...

भारत और पाकिस्तान की सेना में सबसे ताकतवर कौन, किसके पास कितने हथियार, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Published on

वॉशिंगटन

दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली विश्लेषणात्मक वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने साल 2023 की रैंकिंग जारी की है। इसमें वर्तमान में मौजूद मारक क्षमता को मापने वाले 60 कारकों के आधार पर 145 देशों को रेटिंग दी गई है। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। उसके बाद रूस दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर अमेरिका है और वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है। भारत लगातार चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। पांचवें नंबर पर यूके है। दक्षिण कोरिया इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। वहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान सातवें नंबर पर है।

आठवें पर जापान, 9वें पर फ्रांस और 10वें पर इटली है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक यह मिलिट्री यूनिट, आर्थिक स्थिति, क्षमताएं और भूगोल को देखकर किसी देश का पावर इंडेक्स निर्धारित करता है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावरइंडेक्स कहा जाता है। इसमें सिर्फ सैन्य मारक क्षमता ही शामिल नहीं होती है। टॉप रैंकिंग वाले देशों की बात करें तो अमेरिका की पावरइंडेक्स वैल्यू 0.0712 है। रूस की वैल्यू 0.0712 है। वहीं चीन की वैल्यू 0.0722 है। भारत की बात करें तो इसकी रैंकिंग वैल्यू 0.1025 है। पाकिस्तान की वैल्यू 0.1694 है।

भारत-पाकिस्तान की तुलना
इस लिस्ट के हिसाब से ज्यादातर मामलों में भारत पाकिस्तान से बेहद आगे है। भारत के एक्टिव सैनिकों की संख्या 14,50,000 है जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत से ऊपर 20 लाख सैनिकों के साथ चीन है। अमेरिका के 13,90,000 सैनिक हैं। भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं। इनकी कुल संख्या 654,000 है। भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है।

देश भारत पाकिस्तान चीन
सैनिक 14,50,000 654,000 2,000,000
कुल एयरक्राफ्ट 2,210 1,413 3,166
फाइटर एयरक्राफ्ट 577 363 1,199
हेलीकॉप्टर 807 322 913
हमलावर हेलीकॉप्टर 36 58 281
टैंक 4,614 3,742 4,950
तोपखाना (Towed Artillery) 3,311 3,345 1,434
नौसेना का बेड़ा 295 114 730
एयरक्राफ्ट कैरियर 2 0 2
पनडुब्बी 18 9 78

डेटा ग्लोबल फायर पावर

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...