6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'ये तो रोज ही मरते हैं, क्या बात करते हो आप?', गड्ढे...

‘ये तो रोज ही मरते हैं, क्या बात करते हो आप?’, गड्ढे में डूबे युवक पर बोले राजस्थान के MLA

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक महादेव सिंह खंडेला ने हैरान करने वाला बयान दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पानी में डूबने से बच्चों की मौत को लेकर कहा कि ये तो रोज मरते हैं, क्या बात करते हो आप? नदियों में डूब गए, तालाबों में डूब गए.

विधायक से सीकर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में 17 साल के छात्र के डूबने से दो दिन बाद विधायक ने ये विवादित बयान दिया है. इसी घटना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, “ये तो रोज ही मरते हैं…क्या बात करते हो आप…नदियों में डूब गए तालाबों में डूब गए’
सीकर में एक छात्र शनिवार शाम को उस समय डूब गया, जब वो कोचिंग से लौट रहा था. नवलगढ़ रोड पर सीवर लाइन प्रोजेक्ट के लिए गड्ढा खोदा गया था. हालांकि लापरवाही बरतने पर सीकर नगर परिषद के एक अधिशाषी अभियंता को निलंबित कर दिया गया.

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री खंडेला वर्तमान में सीकर के खंडेला निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं. वह राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष भी हैं. विधायक की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि महादेव सिंह खंडेला ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अपनी असंवेदनशील टिप्पणी पर बचाव करते हुए कहा, “उन्होंने मुझसे सीकर में एक लड़के की मौत के बारे में पूछा. ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. कोई तालाब में डूब जाता है तो कोई नदी में. मैंने क्या गलत कहा.”

राज्यवर्धन राठौड़ ने साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खंडेला के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें शर्म नहीं आता ही है. राठौड़ ने कहा, “क्योंकि शर्म इन्हें आती नहीं ! संवेदनहीन कांग्रेस ने लाज-शर्म सब बेच दिया है. गृह’लूट’ कुशासन में किसान आयोग के अध्यक्ष का ये बेशर्मी भरा बयान ही कुख्यात कांग्रेस के नेतृत्व की सोच, विचारधारा को दिखाता है. संवेदना के दो शब्द कहने और अपनी अव्यवस्था पर शर्मिंदगी के बजाए ऐसे बयान अब और #नहीं_सहेगा_राजस्थान.”

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...