6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में हमारी बेइज्जती करा दी... सीमा हैदर पर भड़के पाकिस्तानी, बोले-...

भारत में हमारी बेइज्जती करा दी… सीमा हैदर पर भड़के पाकिस्तानी, बोले- ये देश से गद्दारी है

Published on

नई दिल्ली,

गदर फिल्म से प्रेरणा लेकर PUBG खेलने वाली सीमा हैदर अपने मुल्क से भागकर भारत आ गई हैं. उनका कहना है कि वो ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन नाम के लड़के से प्यार करती हैं. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से ही सचिन के घर लोगों का तांता लगा हुआ. वो दूर दूर से पाकिस्तान से आई इस महिला को देखने के लिए आ रहे हैं. इस घटना की चर्चा पूरे पाकिस्तान में भी हो रही है. वहां के लोग सीमा की खूब आलोचना कर रहे हैं. बता दें, सीमा को गैर कानूनी तरीके से भारत आने के चलते गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिर जमानत दे दी गई.

पाकिस्तानी लोगों ने सीमा के गंगा नहाने और हिंदू धर्म अपनाने पर हैरानी जताई है. उनका कहना है कि सीमा ने भारत के सामने पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है. सीमा हैदार अपने बच्चों के नाम भी बदल चुकी हैं. एक वीडियो क्रिएटर आसिफ जट ने कहा, ‘पहले लोग पाकिस्तान से इसे लानतें भेज रहे थे, अब तो इस पर आसमान से भी लानतें बरस रही होंगी. क्योंकि इसने पाकिजा पाकिस्तान को छोड़ा और अब हिंदू मजहब में जाने की कोशिश कर रही है.’ आसिफ ने लोगों से कहा कि सीमा के लिए लानतें भेजते जाएं और उसकी कहानी सुनें.

सीमा के पाकिस्तानी होने पर शक जताया
पाकिस्तानी लोग कमेंट करते हुए इस मामले में बोल रहे हैं कि जो अपने मुल्क की नहीं हुई, वो भारत की कैसे होगी. वहीं कुछ लोगों ने इस पर शक जाहिर किया है कि सीमा पाकिस्तानी है. इनका कहना है कि सीमा के बोलने के ढंग से लग रहा है कि वो मूल रूप से भारतीय है. एक शख्स ने कहा, ‘ये सीमा एक ड्रामा है. वो मूल रूप से भारतीय है. शायद पाकिस्तान में रॉ एजेंट के रूप में रह रही थी. एक नई कहानी वापस आ गई है. वो जिस स्टाइल से बोल रही है, उससे मालूम होता है कि उसकी मातृभाषा न तो सिंधी है और न ही बलूची, उसके बात करने का अंदाज शुद्ध हिंदी है.’

भारत के सामने शर्मसार कर दिया’
एक अन्य पाकिस्तानी शख्स ने कहा, ‘इस औरत की जुबान से नहीं लगता कि ये मुस्लिम है या पाकिस्तानी. ये तो पक्का हो गया कि ये हिंदू थी और हिंदू है, उसने अपना मिशन पूरा किया है.’ तीसरे शख्स ने कहा, ‘भारत के सामने हमको शर्मसार कर दिया. हर बार भारत से लड़कियां पाकिस्तान आई हैं लेकिन इस बार बहुत बुरा हुआ.’ वहीं एक शख्स ने तो पाकिस्तान में पब्जी पर रोक की ही मांग कर दी.

शख्स ने आईएसआई की तारीफ की
वहीं एक अन्य पाकिस्तानी ने आईएसआई की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह हमारी एजेंसी आईएसआई की एक अच्छी पहल है. हमारी एजेंट वहां है और हमारे चार छोटे एजेंट भी वहां बड़े होंगे और पाकिस्तान के दुश्मनों को नष्ट करने में हमारी मदद करेंगे. अब दोबारा सोचने का समय आ गया है कि अगर एक कबूतर एजेंट हो सकता है तो ये देशभक्त पाकिस्तानी ही हैं.’

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...