3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में एक भी मंत्री को नहीं मिली...

राजस्थान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में एक भी मंत्री को नहीं मिली जगह, लागू हुआ यह फार्मूला

Published on

जयपुर

कांग्रेस में एक व्यक्ति, एक पद के फार्मूले की बातें लम्बे समय से की जा रही थी लेकिन यह फार्मूला लागू नहीं हो पाया था। अब सोमवार 10 जुलाई की रात को जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में इस फार्मूले को लागू किया गया है। नई कार्यकारिणी में कुल 192 नेताओं को स्थान दिया गया है जिनमें 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव, 25 जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इन नेताओं में के एक गहलोत मंत्रिमंडल के भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, गोविन्द राम मेघवाल, हाकम अली सहित कई नेता ऐसे थे जिनके पास सत्ता के अलावा संगठन में भी पद था लेकिन अब किसी भी मंत्री को संगठन का पद नहीं दिया गया है।

उदयपुर अधिवेशन में तय किया गया था यह फार्मूला
कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले की डिमांड कई सालों से चल रही थी। पिछले साल कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में इस फार्मूले को लागू करने की सहमति बनी। राहुल गांधी भी एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के पक्षधर हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद लागू सख्ती से लागू होना चाहिए। राहुल गांधी के बयान के एक साल बाद नई कार्यकारिणी में इस फार्मूले को लागू किया गया है। कुल 192 पदाधिकारियों में एक भी नाम ऐसा नहीं हैं जिन्हें दोहरे पदों का लाभ दिया गया हो। जो भी नेता दोहरे पदों पर थे, उन्हें हटा दिया गया है।

33 फीसदी पैरवी के बावजूद महिलाओं को सिर्फ 15 फीसदी स्थान
कांग्रेस के नेता कई मंचों पर दावा करते आए हैं कि पार्टी में महिलाओं को पर्याप्त स्थान दिया जा रहा है। प्रतिनिधित्व का अवसर 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाने की पैरवी की जाती रही है लेकिन हाल ही में जारी कई गई नई कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 के बजाय केवल 15 फीसदी स्थान दिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के कल 192 पदों में 29 महिलाओं को मौका दिया गया है। 21 उपाध्यक्षों में केवल 2 महिलाएं हैं। महासचिव के पद पर कुल 48 नियुक्तियों में महज 9 महिलाएं हैं। इसी तरह 121 सचिवों में केल 18 पद महिलाओं को दिए गए हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...