6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यज्योति मौर्य केस: सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं SDM, पति आलोक...

ज्योति मौर्य केस: सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं SDM, पति आलोक मौर्य बोले – मैं सुलह के लिए तैयार हूं

Published on

नई दिल्ली

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का मामला अब अदालत में पहुंच चुका है। जहां आलोक मौर्य ने सुलह करने की बात भी कही है। आज इस मामले में दोनों को कोर्ट के सामने हाजिर होना था लेकिन ज्योति मौर्य कोर्ट नहीं पहुंचीं। उनके वकील ने गैर हाजिरी के लिए एप्लिकेशन सबमिट कर दी थी।

यह मामला SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के आरोपों के बाद शुरू हुआ था जिसमें उन्होने कहा था कि SDM का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे के साथ अफेयर है। इस मामले में डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज ने एक रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। मनीष दूबे की विभागीय जांच की बात भी कही जा रही है, जिसके बाद उनका निलंबन तय माना जा रहा है।

कोर्ट में क्या हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलोक मौर्य ने कोर्ट से उनके बच्चों को उनसे मिलने दिए जाने के लिए अपील की है, आलोक वर्मा ने मनीष दूबे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल यह मामला ज्योति मौर्य की उस अर्जी के बाद कोर्ट पहुंचा है जिसमें उन्होने अपने पति से अलग होने की बात कही है। आलोक मौर्य के आरोपों के बाद ज्योति मौर्य ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने से जुड़ा एक मामला भी दर्ज करवाया है। कोर्ट के सामने आलोक मौर्य ने कहा कि मनीष दूबे पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होने कहा, “मैं अपनी पत्नी (ज्योति मौर्य) से समझौता करने के लिए तैयार हूं, मुझे अपने बच्चों के साथ रहना है, मेरा घर ना बिखरे”।

निलंबित हो सकते हैं मनीष दूबे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज की ओर से भेजी गयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने विभाग की छवि को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में मनीष डूबे को सस्पेंड किए जाने के चांस बहुत ज़्यादा बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में में कहा गया है कि मनीष दूबे पर पहले भी अमरोहा में एक महिला ने आरोप लगाए थे। मनीष दूबे पर ज्योति मौर्य के साथ संबंध रखने की बात भी रिपोर्ट में कही गयी है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...