3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'मैं हेलीकॉप्टर से नहीं घूम रहा, हालात का जायजा लेने के लिए...

‘मैं हेलीकॉप्टर से नहीं घूम रहा, हालात का जायजा लेने के लिए फील्ड में हूं’, जानिए CM भगवंत मान ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

चंडीगढ़

देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश से दिल्ली, पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्य प्रभावित हुए हैं। पंजाब में बारिश का सबसे ज्यादा असर खरड़ क्षेत्र में देखने को मिला है। खरड़ क्षेत्र में हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और नवनियुक्त राज्य भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दौरा किया। जिसके बाद राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई।

मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों से निकाले गए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मान ने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के तरह स्थिति का दिखावटी आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर से चक्कर नहीं लगा रहे हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए मैदान में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है, लेकिन फिर भी राज्य सरकार जनहानि को कम करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

भगवंत मान एक समीक्षा बैठक के लिए खरड़ पहुंचे थे, जो उन्होंने सुबह बुलाई थी, लेकिन उनसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ भी खरड़ पहुंचे। जाखड़ ने इस दौरान बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

राज्य में बाढ़ आई, सीएम हरियाणा घूम रहे: सुनील जाखड़
इससे पहले रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में बाढ़ आई है और सीएम राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के चक्कर में हरियाणा में घूम रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि मान को चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों जैसे डेराबस्सी, मोहाली और रोपड़ का दौरा करना चाहिए था।

बता दें, भगवंत मान ने रविवार को पंचकुला में एक कार्यक्रम में भाग लिया था। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में ‘बिजली आंदोलन” शुरू किया था, जिसमें आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य के निवासियों को मुफ्त बिजली आपूर्ति का वादा किया गया था।

सोमवार को जाखड़ की टीम ने मीडिया के साथ एक कार्यक्रम साझा किया कि वह खरड़ में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। जाखड़ ने कहा कि अधिकारी इन जगहों पर आ रहे हैं और लोगों को वहां से हटने के लिए कह रहे हैं। ये लोग कहां जाएंगे? वे इसे आम आदमी सरकार कहते हैं, लेकिन आम आदमी की सरकार जैसा कुछ नहीं है। इन लोगों को भोजन नहीं मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर भगवंत मान ने स्थानीय लोगों से कहा कि उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के हर कोने से, हर जूनियर और सीनियर अधिकारी से जानकारी ले रहा हूं। यह एक प्राकृतिक आपदा है और हम मिलकर इसका सामना करेंगे, सरकार लोगों के साथ है, हर संभव मदद की जाएगी।

किसानों को मुआवजा देगी सरकार: भगवंत मान
इसके बाद भगवंत मान ने खरड़ और कजौली वाटरवर्क्स का दौरा किया। मान ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश हो रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि राज्य में जो पानी आ रहा, उसका उपयोग कैसे किया जाए। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों को 13 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन किसानों को मुआवजा देगी, जिनकी फसल को नुकसान पहुंचा है और जिन लोगों के घरों और संपत्ति को नुकसान हुआ है।

‘स्थिति चिंताजनक, लेकिन केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है, लेकिन राज्य सरकार नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मान ने कहा कि उनकी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री को राज्य की पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य के लिए केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर राज्य के कोने-कोने से हर मिनट स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में हैं और गंभीर संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं। मान ने कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत बाढ़ सुरक्षा तंत्र स्थापित किया गया है। उपायुक्त (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अपने-अपने जिलों में राहत कार्यों में तेजी ला रहे हैं, ताकि जनता की हर संभव मदद की जा सके। सीएम ने कहा कि निचले और बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।

मान ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नियंत्रण कक्षों में लोगों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी डेराबस्सी में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जहां नदी उफान पर है।

यह कमियां ढूंढने का वक्त नहीं: सुनील जाखड़
इस बीच जाखड़ ने राज्य सरकार से जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने की अपील की। जाखड़ ने कहा कि मैंने प्रशासन से पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तुरंत निकासी योजना और राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि खरड़ में लोगों ने अपने घरों और कीमती सामानों को खोने डर जताया है, क्योंकि प्रशासन ने उन्हें निचले इलाकों में अपने घरों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को उनके सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

जाखड़ ने कहा कि यह गलतियां ढूंढने का समय नहीं है। यह जरूरी है कि सभी एक साथ आएं। जाखड़ ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे संकीर्ण हितों से ऊपर उठें और इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर अपने नागरिकों की रक्षा करें। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अगर अभी हालात से सही से नहीं निपटा गया तो यह एक त्रासदी हो सकती है, जिसके केंद्र में हमारे राज्य के लोग ही होंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...