9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य‘IPL जैसी हो गई है देश की पॉलिटिक्स, कौन-किस तरफ से खेलता...

‘IPL जैसी हो गई है देश की पॉलिटिक्स, कौन-किस तरफ से खेलता पता नहीं चलता’

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एक बार फिर से उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथित तौर पर ‘कलंक’ कहने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की। इस पर ठाकरे ने कहा कि मैंने तो सिर्फ कलंक कहा है। बीजेपी को अगर कलंक शब्द इतना खराब लगा है तो बीजेपी लोगों के घर सीबीआई और ईडी भेजकर उनको कलंकित करती है। उसका क्या?

उद्धव ठाकरे ने इस दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा और शिवसेना की कड़ी आलोचना की। ठाकरे ने कहा कि आज भारत में राजनीति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी हो गई है, जहां यह समझना मुश्किल है कि कौन किस तरफ से खेलता है, इसका पता नहीं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘देश और महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर गिर चुका है। उसे लेकर लोग परेशान हैं। सरकार अभी भी जनता के सवालों पर ध्यान नहीं दे रही है। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम तो हो रहा है, लेकिन लोगों के घरों की क्या हालत है? सरकार को इसकी परवाह नहीं है।’

‘मैं एक शब्द बोलता हूं, बीजेपी पूरा परिवार उजाड़ देती है’
उद्धव ठाकरे ने कलंक वाले बयान पर कहा कि इसमें इतना लगने जैसा क्या है? आप किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हसन मुशरिफ, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उसी को मंत्रीमंडल में स्थान दे रहे हैं, बगल बैठ रहे हैं, तो दूसरों पर आरोप लगाने का क्या हक है? ठाकरे ने कहा कि नितिन गडकरी को भी इसी तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा था। घर-घर में ईडी, सीबीआई को घुसाकर लोगों कलंकित किया जा रहा है। मैं एक शब्द बोलता हूं, तो आपको इतना बुरा लगता है, आप लोग पूरा परिवार उजाड़ देते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि मैंने उन्हें सच्चाई दिखा दी है। मेरी तो तबीयत पर टिप्पणी करते हैं। मैंने तो सिर्फ कलंक कहा है। कलंक शब्द अगर उन्हें इतना बुरा लगा है, तो लोगों के घर ईडी, सीबीआई भेजकर उन्हें कलंकित करते हैं, उसका क्या? सरकार पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप कहेंगे तो पत्थर, डाकू, संत। आखिर आप तय करने वाले होते कौन हैं? उद्धव ठाकरे से जब राज ठाकरे के साथ आने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो वह इस वाल को टाल गए।

उद्धव ने नागपुर में फडणवीस के लिए ‘कलंक’ शब्द का किया था इस्तेमाल
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान ठाकरे ने कहा था कि फडणवीस नागपुर पर एक ‘कलंक’ हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने ऐसा ही किया।उद्धव ने फडणवीस का एक पुराना ऑडियो क्लिप भी चलाया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह कभी एनसीपी से हाथ नहीं मिलाएंगे। ठाकरे ने कहा कि फडणवीस की ‘न’ का मतलब ‘हां’ होता है, जो सभी के सामने है।

उद्धव ठाकरे को साइकेट्रिस्ट की जरूरत: देवेंद्र फडणवीस
उद्धव ठाकरे के ‘कलंक’ वाले बयान पर मंगलवार को पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमारे पूर्व मित्र और आज के राजनैतिक विरोधी उद्धव ठाकरे की सोच और व्यवहार पर मुझे तरस आता है। फडणवीस ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ठाकरे को साइकेट्रिस्ट की जरूरत है। शायद उनकी सोच और व्यवहार के कारण उन पर विपरीत असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति ऐसी बातें बोलता है तो उस पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है। इसलिए उनके बयान पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।’

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...