6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपहले डांटा, फिर माइक तोड़ दिया... दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के सवाल...

पहले डांटा, फिर माइक तोड़ दिया… दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के सवाल पर भड़के BJP सांसद बृजभूषण

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आक्रोश भड़कने लगा है। दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट ने भाजपा सांसद के राजनीतिक करियर पर सवाल खड़ा कर दिया है। 6 महिला पहलवानों की ओर से यौन शोषण के लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने जांच की। इस मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है। चार्जशीट में बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आधार पर कोर्ट ट्रायल चलाने की सिफारिश की गई है। साथ ही, पहलवानों के आरोपों के आधार पर उन्हें सजा भी दिए जाने की बात चार्जशीट में कही गई है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर जब भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडेरशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष से सवाल किया गया तो सांसद आपे से बाहर हो गए। मीडिया कर्मी को पहले तो उन्होंने डपट दिया। इसके बाद उसकाा माइक तोड़ दिया। बृजभूषण के इस व्यवहार ने साबित किया है कि दिल्ली पुलिस के चार्जशीट पर से पूरी तरह भड़क गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस के चार्जशीट पर भाजपा सांसद से टाइम्स नाऊ की पत्रकार ने सवाल किया। उस समय वे लखनऊ एयरपोर्ट पर आए थे। उनसे पूछा गया कि दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर वे क्या कहेंगे? इस सवाल ने बृजभूषण शरण सिंह को भड़का दिया। उन्होंने पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा, चोप्प (चुप रहो)। उनके तेवर ने अब सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार सवाल कर रही थी और वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद बृजभूषण का बयान लेने के लिए कार में सवार होते समय महिला पत्रकार ने माइक बढ़ाया तो उन्होंने झटके में कार का दरवाजा बंद कर लिया। इससे पत्रकार के हाथ में चोट आई और माइक नीचे गिर गया। इसके बाद बृजभूषण वहां से निकल गए।

किस सवाल पर भड़के बृजभूषण?
टाइम्स नाऊ की पत्रकार की ओर से एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट पर सवाल किया जा रहा था। पत्रकार ने सवाल किया कि आपके खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दायर हो चुकी है। आप पर दिल्ली पुलिस ने लगातार सेक्सुअल हैरेशमेंट का चार्ज लगाया है। इस प्रकार की स्थिति में क्या आप इस्तीफा देंगे? इसी सवाल के जवाब में सवाल किया, क्यों दें इस्तीफा? पत्रकार ने कहा, दिल्ली पुलिस ने केस चलाने की बात कही है। आपको ट्रायल में जाना होगा।

सवाल पर भड़के बृजभूषण ने पत्रकार को चुप रहने की हिदायत दे दी। फिर आगे बढ़ गए। लगातार सवालों से बृजभूषण ने आपा खो दिया और पत्रकार के साथ बदतमीजी कर दी। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए केस पर जिस प्रकार से चार्जशीट का मामला गरमाया है, उसने भाजपा सांसद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कैसरगंज सांसद के तेवर गरमाने लगे हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...