6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, अब एक...

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, अब एक और चीते ‘तेजस’ ने तोड़ा दम

Published on

श्योपुर,

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक बार फिर बुरी खबर आई है. अब साउथ अफ्रीका से लाए गए और बाड़े नंबर 6 में रखे गए नर चीता ‘तेजस’ की मौत हो गई है. यह चीता कूनो पार्क प्रबंधन की मॉनिटरिंग के दौरान घायल अवस्था में मिला था. उसके गरदन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान देखे गए थे. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 4 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है.

दरअलस, मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मॉनिटरिंग टीम ने नर चीता तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान देखे थे. इसकी सूचना मॉनिटरिंग टीम ने पालपुर मुख्यालय में मौजूद जानवरों के डॉक्टर को दी. जानवरों के डॉक्टर ने मौके पर जा कर तेजस चीते का मुआयना किया, तो घाव को गंभीर रूप में पाया. इसके बाद तेजस को बेहोश कर उपचार करने के लिए रवाना किया गया.

करीब 2 बजे नर चीता तेजस पाया गया मृत
मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने करीब 2 बजे नर चीता तेजस को मृत पाया. फिलहाल, चीता तेजस को लगी चोटों के मामले में जांच की जा रही है. साथ ही चीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा.

तीन चीतों की पहले ही हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि कूनो नेशनल पार्क से बीते दो माह के अंतराल में 3 चीतों की मौत हो गई है. सियाया (ज्वाला) चीता ने बीते 24 मार्च को 4 शावकों को जन्म दिया था लेकिन अब तक इनमें से तीन शावकों की भी मौत हो चुकी है. अब कूनो पार्क में 16 वयस्क चीते और 1 शावक मौजूद हैं. लगातार हो रही मौतों को लेकर वन्य जीव विशेषज्ञों ने भी चिंता जाहिर की है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...