12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत नहीं जाएगा पाकिस्तान, पड़ोसी देश की किरकिरी, जानें कहां होंगे मैच

भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान, पड़ोसी देश की किरकिरी, जानें कहां होंगे मैच

Published on

ई दिल्ली ,

एश‍िया कप मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका में होगा, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बुधवार को इसकी पुष्टि की.धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिए गए हैं. उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ की गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई, ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके.

धूमल ने डरबन से पीटीआई से कहा,‘ जय शाह ने पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. यह उसी के अनुरूप है जिस पर पहले बात की गई थी. पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे जिसके बाद नौ मैच श्रीलंका में होंगे. इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है. दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो वह भी श्रीलंका में होगा.’उन्होंने पाकिस्तान मीडिया में आ रही इन अटकलों को खारिज किया कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी. पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी के हवाले से ऐसी खबरें आ रही थीं.

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में होने हैं चार मुकाबले
एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना है और इसमें 6 टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे. इसमें फाइनल भी शामिल है, जो संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे. वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के दांबुला में होगा. वहीं पाकिस्तान अपना एकमात्र मैच नेपाल से घरेलू मैदान पर खेलेगी. इसके अलावा अफगान‍िस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगान‍िस्तान मैच पाकिस्तान में होगा.

50 ओवर्स फॉर्मेट में होगा मैच
अबकी बार एशिया कप 50 ओवर्स के फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भाग लेने जा रहे हैं. भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी. फिर सुपर-4 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...