12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलस्लेजिंग में पंत से भी आगे निकले ईशान किशन, रहाणे के भी...

स्लेजिंग में पंत से भी आगे निकले ईशान किशन, रहाणे के भी ले लिए मजे

Published on

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की सीरीज का डोमिनिका में खेले जाने वाला पहला मैच रोहित सेना ने बड़ी आसानी के साथ अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने इस टेस्ट में मेजबान टीम वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रन से हरा दिया। गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक हर किसी ने इस मुकाबले में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा एक और खिलाड़ी ने अपनी ओर सबका ध्यान खींचा, जिनका नाम है ईशान किशन। ईशान अपने डेब्यू मैच में विकेट के पीछे से सबको एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे थे। वह लगातार कुछ ना कुछ बोल रहे थे और स्टंप माइक से सब कुछ सुनाई दे रहा था। अब उन्होंने अजिंक्या रहाणे की तुलना वेस्टइंडीज के 11वें नंबर के बल्लेबाज से की।

दरअसल, यह बात है मैच के तीसरे दिन के आखिरी सेशन की। जब वेस्टइंडीज के 11वें नंबर के खिलाड़ी जोमेल वरिकन बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा तंग किया। ऐसे में जब वह आउट नहीं हो रहे थे तो ईशान किशन ने अजिंक्य रहाणे की टांग खींचने की कोशिश की। उन्होंने रहाणे से कहा, ‘आपसे ज्यादा बॉल खेल गया यह अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे)। स्लिप्स में खड़े रहाणे को शायद समझ नहीं आया कि किशन क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ‘हां, क्या?’। दोनों के बीच की यह बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि रहाणे इस मैच में सिर्फ 11 गेंद में 3 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। वहीं अपने डेब्यू टेस्ट में 171 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलने वाले 21 साल के यशस्वी जायसवाल को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...