8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा पर छिड़ा विवाद: गौ रक्षा हिंदू दल ने दिया 72 घंटे...

सीमा पर छिड़ा विवाद: गौ रक्षा हिंदू दल ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- साधारण नहीं है ये पाकिस्तानी महिला

Published on

गौतमबुद्धनगर ,

पाकिस्तान से भारत में आई सीमा हैदर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही सीमा हैदर का विरोध भी होना शुरू हो गया है. अब पाकिस्तानी महिला को लेकर गौ रक्षा हिंदू दल ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है कि वह सीमा हैदर को देश से बाहर कर दे, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को 72 घंटे में देश से बाहर निकालने का अलटीमेटम दे दिया है. नागर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि सीमा हैदर कोई साधारण महिला नहीं है. यह पाकिस्तान की जासूस के साथ-साथ देश के लिए बहुत बड़ा ख़तरा भी साबित हो सकती है.उन्होंने आगे कहा कि खुद को 5वीं फेल बताने वाली महिला अलग-अलग भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेज़ी में बात कर रही है. मतलब ये कोई साधारण महिला नहीं है.

वेद नागर ने वीडियो में कहा कि सीमा को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. महिला के चारों बच्चों और सीमा हैदर को 72 घंटे में देश से बाहर नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. लेकिन दुश्मन मुल्क की महिला बर्दाश्त नहीं की जाएगी. देखें Video:-

बता दें कि सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा गांव के रहने वाले सचिन मीणा के घर पर नेपाल के रास्ते चुपके से आ गई थी. हालांकि, पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया था. जिन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी. फिलहाल सीमा हैदर सचिन के घर पर ही रह रही है. वह सचिन से मंदिर में शादी भी कर चुकी है.

सीमा हैदर का साफ तौर पर कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी, क्योंकि वहां के लोग उसको जान से मार देंगे. चाहे कुछ भी हो जाए, वह भारत में ही रहेगी. वह अपनी जिंदगी सचिन के साथ ही गुजारना चाहती है.

UP ATS करेगी सीमा मामले की जांच
बता दें कि पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर केस की अब UP ATS जांच करेगी. साथ में उनकी मदद करेगी पुलिस हेडक्वार्टर की एक टीम. यह एक संयुक्त जांच होगी. बता दें कि सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को पुलिस वैरिफाई करने में लगी थी. अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा.UP ATS सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे रूट और नेटवर्क को खंगाल रही रही है. इस पूरे मूवमेंट के दौरान सीमा हैदर के मददगार, उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पूरा डाटा खंगाला जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...