9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी का वीडियो क्यों नहीं हटाया? Twitter पर...

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी का वीडियो क्यों नहीं हटाया? Twitter पर सरकार का एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर पिछले दो महीनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी का एक वीडियो वायरल हो रहा था. दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाने के इस वीडियो को लेकर सरकार सख्त कदम उठा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो को लेकर सरकार Twitter पर कार्रवाई कर सकती है.

सरकार का मानना है कि जिस तरह से इस वीडियो को सर्कुलेट होने दिया गया, वो नियमों के खिलाफ है. बताया जा रहा है कि ये घटना 4 मई की है, जिसका वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश बीती रात ही दे दिए गए हैं. IT मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि इस वीडियो को आगे किसी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित नहीं किया जाए. सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, सरकार ने ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर ये आदेश जारी किया है.

इस आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यह सुनिश्चित करें कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का ये वीडियो आगे शेयर ना हो. चूंकि इस मामले की अभी जांच चल रही है, इसलिए सोशल मीडिया कंपनियों को भारतीय कानून का पालन करना होगा.

PM ने जताया दुख
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे माफ नहीं किया जा सकता है. PM ने कहा कि मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख और क्रोध से भरा है. पूरे देश की जनता को इस घटना के लिए शर्मसार होना पड़ा है. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं आएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल
इस मामले में इंडिजिनस ट्राइबल लीडर फोरम (ITLF) ने केंद्र और राज्य सरकार से संज्ञान लेने का आग्रह किया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मैमले में केंद्र और राज्य सरकार से सवाल किया है. CJI ने कहा है कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया था कि इस मामले में सीएम बीरेन सिंह से बात हुई है. उन्होंने बताया है कि जांच चल रही है. वहीं कांग्रेस वह अन्य पार्टियां मणिपुर की घटना पर केंद्र को घेर रही हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...