9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के सबसे अमीर MLA को जानते हैं क्या? 1,413 करोड़ के...

देश के सबसे अमीर MLA को जानते हैं क्या? 1,413 करोड़ के मालिक… कमाल है टॉप 20 में 12 एक ही राज्य से

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के डेप्युटी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Adr)और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपीसीसी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर विधायक हैं। इसके साथ ही हैरान कर देने वाली बात यह है कि टॉप 20 में कर्नाटक 12 विधायकों के साथ देश के सबसे अमीर विधायकों की सूची में शीर्ष पर है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के 14% विधायक अरबपति (100 करोड़ रुपये) हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। राज्य में विधायकों की औसत संपत्ति 64. 3 करोड़ रुपए बताई गई है।

टॉप 3 सबसे अमीर विधायक कर्नाटक से
टॉप 3 सूची की बात करें तो तीनों विधायक कर्नाटक से हैं। डीके के बाद दूसरे सबसे अमीर निर्दलीय विधायक और व्यवसायी केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। जोकि बेंगलुरु से 80 किमी दूर गौरीबिदानूर से विधायक हैं। गौड़ा की संपत्ति 1,267 करोड़ रुपए है और उन पर 5 करोड़ रुपए का कर्ज है। तीसरे नंबर पर सबसे अमीर कर्नाटक विधानसभा में सबसे युवा कांग्रेस विधायक प्रियकृष्ण हैं। 39 वर्षीय विधायक ने 1,156 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इस जारी रिपोर्ट में 28 विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,001 मौजूदा विधायकों का विश्लेषण किया है। कुल मिलाकर भारत में सबसे गरीब विधायक पश्चिम बंगाल के सिंधु निर्वाचन क्षेत्र से निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी संपत्ति 1,700 रुपए है और उन पर कोई कर्ज नहीं है

सबसे गरीब विधायक बीजेपी से
कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए सबसे गरीब विधायक भाजपा के भागीरथी मुरुलिया हैं, जिन्होंने 28 लाख रुपये की संपत्ति और 2 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है। चुनाव आयोग के समक्ष दायर 2023 के हलफनामे में शिवकुमार ने दिखाया था कि उनके पास कुल 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 1,140 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। शिवकुमार की देनदारियां 265 करोड़ रुपये हैं, जबकि गौड़ा के पास 990 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 276 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। दिलचस्प बात यह है कि देशभर के विधायकों की सूची में प्रियकृष्ण के नाम 881 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा देनदारी का रिकॉर्ड भी है। उनके पिता एम कृष्णप्पा कर्नाटक के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 18वें नंबर पर थे।

ज्यादातर करोड़पति ही चुने गए
कर्नाटक के बाकी विधायक जो अमीरों की लिस्ट में हैं, उसमें 23वें नंबर पर खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी हैं। रेड्डी की अधिकांश संपत्ति उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के नाम पर घोषित की गई है। रेड्डी ने अपनी नई पार्टी, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के साथ 2023 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हाल के विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में देश में सबसे अधिक अरबपति चुने गए, जिनमें से 32 के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति थी। कांग्रेस के 19 को छोड़कर, अन्य अरबपतियों में भाजपा के 9, जद (एस) के दो, केआरपीपी से एक और एक निर्दलीय विधायक हैं। वहीं निर्वाचित विधायकों की बात करें तो कर्नाटक विधायिका में इसके आंकड़े भी ठीक-ठाक है, जहां राज्य के 224 विधायकों में से 62% में से 50% स्नातक और 12% स्नातकोत्तर हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...