14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयSC के जज गवई बोले, मेरे पिता और भाई कांग्रेस से जुड़े,...

SC के जज गवई बोले, मेरे पिता और भाई कांग्रेस से जुड़े, क्या राहुल गांधी के केस से हट जाऊं?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक बड़ा रोचक वाकया देखने को मिला। दरअसल, इस मामले की सुनवाई जस्टिस बी आर गवई की बेंच में था। पर इस सुनवाई के दौरान जो जानकारी उन्होंने दी वह चौंकाने वाली थी।

पिता-भाई कांग्रेस से जुड़े
जस्टिस गवई ने खुलासा किया उनके पिता कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं जबकि उनके भाई अभी भी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। हालांकि, वह पार्टी के सदस्य नहीं थे लेकिन उसके साथ जुड़े थे। मिस्टर सिंघवी (अभिषेक मनु सिंघवी) आप भी कांग्रेस के साथ 40 साल से जुड़े हैं। मेरा भाई अभी भी राजनीति में है और वो कांग्रेस से जुड़ा है। कृपया आपलोग बताएं कि क्या मुझे इस केस की सुनवाई करनी चाहिए।’

दोनों पक्ष ने नहीं की कोई आपत्ति
हालांकि जब गवई ने इस बारे में जानकारी दी तो दोनों पक्ष ने उनके सुनवाई करने को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई। जस्टिस गवई के साथ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा भी इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में की सुनवाई शुरू करते हुए मामले के पक्षकार पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी।

क्या है मामला
राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के उनको दो साल की सजा पर रोक लगाने की अपील के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। गुजरात हाई कोर्ट में राहुल गांधी ने अपनी सजा पर रोक लगाने के लिए अर्जी दाखिल की थी। लेकिन, पिछले हफ्ते यानी 7 जुलाई को गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल की सजा पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सूरत की सेशल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि सजा पर रोक नहीं लगा सकते। उनके खिलाफ पहले से मानहानि के कई मामले चल रहे हैं। अब राहुल इसी फैसले को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट भी उनकी सजा को बरकरार रखता है तो ऐसे में राहुल 2024 का चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। इसी के साथ अगले 6 साल तक वह अयोग्य ही घोषित रह जाएंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...