14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहार, वकील ने...

सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहार, वकील ने लगाई अर्जी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई गई है. सीमा के वकील AP Singh ने राष्ट्रपति के सामने याचिका लगाई है. इस याचिका में सीमा के वकील ने कहा है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीमा हैदर ने सचिन से शादी की है. वह सचिन की पत्नी है. समय-समय पर जैसे विदेशी नागरिकों को नागरिकता मिलती रही है, वैसे ही सीमा को भी नागरिकता मिले.

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि अभी तक सीमा पार से गोलियां आती थीं, अब डोली आई है, लोगों को इस पर भी परेशानी हो रही है. सीमा ने सचिन से सच्चा प्यार किया है. हिंदू धर्म अपनाकर नेपाल में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है. सीमा के पास शादी का रिकॉर्ड भी है.

‘संदेह है तो लाई डिटेक्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट करवा लें’
एपी सिंह ने कहा कि अगर फिर भी संदेह है तो उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट या किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है. इस दौरान जांच में अगर दोषी हो तो दोषी की तरह उस पर कार्रवाई करें. और अगर वह निर्दोष है, अगर उसने सच्चा प्यार किया है, अगर उसने सचिन को चाहा है, अगर उसने हिंदू धर्म ग्रहण किया है तो उसके चार बच्चे, सीमा और उसके पति सचिन को सुरक्षा दी जाए.

समय-समय पर मिलती रही है विदेशियों को नागरिकता
सीमा के वकील ने कहा कि देश में समय-समय पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, बर्मा के लोगों को समय-समय पर इस देश में नागरिकता मिलती रही है. उसी तरह सीमा को भी भारत की नागरिकता मिले. सचिन जो कि यहां का मूल नागरिक है, उसकी धर्म पत्नी है. उसके बच्चों का पालन हो. उनको सुरक्षा मिले, संरक्षण मिले.

बता दें कि सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने दो दिन तक घंटों पूछताछ की. पाकिस्तान से आने वाली सीमा पर जासूस होने का शक जताया गया तो जांच एजेंसियों ने सख्ती से पड़ताल की. इस दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे संदेह पैदा हो गया.

2019 से शुरू हुई थी सीमा-सचिन की लवस्टोरी
दरअसल, सीमा हैदर और नोएडा के सचिन की लवस्टोरी साल 2019 से शुरू हुई थी. कोरोना काल में लोग घरों में कैद थे, उस दौरान पाकिस्तान में सीमा और नोएडा में सचिन पबजी खेलते थे. ऑनलाइन वारगेम खेलते हुए दोनों ने एक-दूसरे के साथ नंबर एक्सचेंज किए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया.

वीडियो पर घंटों बात करते थे सीमा और सचिन
सीमा हैदर और सचिन दोनों एक-दूसरे से घंटों बातें करते थे. वीडियो कॉल पर एक-दूसरे को देखते थे. धीरे-धीरे दोनों का प्यार इतना ज्यादा गहरा हो गया कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. इसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. दोनों के सामने मिलने और शादी करने को लेकर तमाम चुनौतियां थीं. सीमा शादीशुदा थी, उसके चार बच्चे भी थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...