17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'प्यार, युद्ध और राजनीति में इतना तो चलता है', सीमा के लिए...

‘प्यार, युद्ध और राजनीति में इतना तो चलता है’, सीमा के लिए बोले वकील AP सिंह

Published on

नई दिल्ली,

वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर पहली महिला नहीं है जो भारत में नागरिकता मांग रही है. इससे पहले भी कई लोगों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है. पाकिस्तान से आए सिंगर अदनान सामी को भी भारत में नागरिकता मिल चुकी है. इसलिए सीमा को भी नागरिकता जरूर मिल सकती है. उसने हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की है. अब वो हिंदू है और भारत की बेटी भी है.

‘आजतक’ ने जब एपी सिंह से सवाल किया कि वो अवैध तरीके से भारत आई है. इसलिए उसे नागरिकता कैसे मिल सकती है? इस पर वकील एपी सिंह ने कहा, ”प्यार में, युद्ध में और राजनीति में इतना तो चलता है. सीमा नेपाल से आई है. नेपाल से हमारा रोटी और बेटी का रिश्ता है. उसने कुछ गलत नहीं किया है. अब वो भारत की बेटी है और उसे जरूर यहां की नागरिकता मिलनी चाहिए.

वकील एपी सिंह ने कहा, ”पहले सीमा पार से गोलियां आती थीं. अब डोली आई है. लेकिन जहां तक मुझे पता है सीमा का प्यार सच्चा है. उसने नेपाल के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सचिन से शादी की है. अगर उस पर तब भी शक है तो सीमा का लाई डिके्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट भी करवा सकते हैं.”

उन्होंने कहा, ”बेशक सीबीआई या RAW से इस मामले की जांच करवा ली जाए. लेकिन अगर सीमा निर्दोष पाई जाती है तो उसे भारत की नागरिकता जरूर मिलनी चाहिए. जैसे समय-समय पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से आए लोगों को मिलती रही है. सीमा की सुरक्षा भी सुनिश्चित करवाई जानी चाहिए.”

‘आजतक’ ने जब वकील एपी सिंह से पूछा कि क्या आपके पास इनकी शादी का प्रमाण पत्र है? तो उन्होंने कहा ‘हां मेरे पास फोटो हैं और मैं उन्हें जरूर कोर्ट को दिखाऊंगा’. दूसरे सवाल पर कि क्या शादीशुदा होते हुए भी सीमा का दूसरी शादी करना जायज है? क्या ये हिंदू मैरिज एक्ट के खिलाफ नहीं है? इस पर एपी सिंह ने कहा, ”सीमा का 4 साल पहले तलाक हो चुका है. ये बात खुद सीमा ने मुझे बताई है कि हैदर ने उसे तीन तलाक बोलकर दिया था. सीमा ने वो शब्द सुने और उसे मान भी लिया. इसलिए दोनों के बीच तलाक हो चुका है.”

शादी का वीडियो नहीं है सीमा के पास
बता दें, सीमा हैदर ने प्रेमी सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में ही विवाह रचाने की बात कबूली की थी. जब पाकिस्तानी महिला से कहा गया कि पुजारी ने पशुपतिनाथ मंदिर में किसी भी तरह के विवाह को लेकर इनकार किया है? तो जवाब में सीमा ने कहा था कि उसने सचिन से मंदिर के पिछले हिस्से में शादी रचाई, क्योंकि आगे की तरफ काफी भीड़ थी. सीमा ने यह भी दावा किया था कि माला पहनाने और मांग में सिंदूर भरने का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जा सका था. इसलिए उस शादी का सबूत नहीं दे सकते. लेकिन हां शादी नेपाल के होटल नहीं, बल्कि मंदिर में रचाई थी. लेकिन शादी के फोटो उसके पास हैं.

13 मार्च को की थी सचिन-सीमा ने की शादी
सीमा का कहना है कि उसकी सचिन से पहली बार मुलाकात नेपाल में 10 मार्च हुई थी. सीमा ने शादी को लेकर कहा था ‘हम 10 मार्च को पहली बार मिले थे. रात के 9 या 10 बज रहे थे. हमने 13 मार्च को शादी कर ली. किसी ने हमें मंदिर के बारे में बताया था. बहुत अच्छा मंदिर है, बहुत बड़ा है. उनकी बहुत यादें भी हमारे पास हैं. जिस होटल में हम रह रहे थे, वहां से करीब 20 मिनट की दूरी पर वो मंदिर था. वहीं हमने शादी की थी.’

‘मैं कोई जासूस नहीं, बस सचिन के लिए आई हूं’
सीमा ने बताया कि उसके बारे में जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो सब गलत हैं. उसने कहा कि मैं कोई जासूस नहीं हूं. बस सचिन की खातिर पाकिस्तान से भारत आई हूं. सीमा ने कहा कि मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं. सचिन भी मुझसे प्यार करते हैं. इसी प्यार की खातिर मैं यहां आई. सचिन को पाकिस्तान आने को तैयार थे. लेकिन मैं जानती हूं कि अगर ये पाकिस्तान आ जाते तो वहां इन्हें मार दिया जाता. सीमा ने आगे कहा कि मैंने ATS की हर बात का जवाब दिया है. मैं कहीं भी गलत नहीं हूं.

उसने आगे कहा कि अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो बेशक मुझे सजा दी जाए. लेकिन अगर मैं निर्दोष साबित होती हूं तो कृपया मुझे यहां रहने दिया जाए. अगर मैं पाकिस्तान गई तो वहां मुझे तड़पा-तड़पा कर मार डाला जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...