16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री तक साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर, Sextortion के जाल में...

केंद्रीय मंत्री तक साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर, Sextortion के जाल में कोई भी फंस सकता है… ऐसे रहें सावधान

Published on

नई दिल्ली,

सेक्सटॉर्शन… ये स्कैम का एक नया तरीका है, जिसमें हर दिन कोई ना कोई शख्स फंसता है. इससे जुड़ा हालिया मामला केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का है. इस मामले में केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले के मास्टमाइड को खोजने में लगी हुई है.

हालांकि, इन सब के बीच एक सवाल आता है, जो आम आदमी से जुड़ा हुआ है. आप सेक्सटॉर्शन से खुद को कैसे बचा सकते हैं? इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमें पहले सेक्सटॉर्शन और फिर इसके पूरे खेल को समझना होगा.

क्या है सेक्सटॉर्शन?
ये शब्द दो शब्दों- सेक्स और एक्सटॉर्शन का मिला हुआ रूप है. अपराधी इस तरह के मामलों में किसी की फेक अश्लील क्लिप बनाकर उससे उगाही यानी एक्सटॉर्शन करते हैं. यानी इसमें पहले शिकार खोजा जाता और फिर उसे जाल में फंसाया जाता है और आखिर में उगाही की जाती है. ये एक्सटॉर्शन हजारों रुपये से लाखों और करोड़ों रुपये तक का हो सकता है.

कैसे होता है खेल?
इस तरह के मामलों में स्कैमर्स यूजर्स को वीडियो कॉल करते हैं. ये वीडियो कॉल वॉट्सऐप पर आती है और जैसे ही आप इसे रिसीव करते हैं, आप इसके जाल में फंस जाते हैं. स्कैमर्स सबसे पहले आपकी कुछ सेकेंड की वीडियो को रिकॉर्ड करके उसे एक अश्लील वीडियो में बदलते हैं. कई बार ये कॉल अनजान होती है, तो कई मामलों में कुछ दिनों पहले की हुई दोस्ती होती है.

AI के जरिए सेक्सटॉर्शन बन रहा है आसान…
AI के जरिए किसी भी अश्लील क्लिप में किसी दूसरे शख्स की तस्वीर लगा देना काफी आसान हो गया है. इतना ही नहीं, देखने में भी ये असली जैसे लगते हैं. जब तक पूरी फॉरेंसिक ना हो तब तक ये पता चल पाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में स्कैमर्स के लिए AI भी एक बड़ा टूल बन कर उभर रहा है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...