7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलक्रिकेट मैच के दौरान जब ग्राउंड पर आ गया सांप, देखिए खिलाड़ियों...

क्रिकेट मैच के दौरान जब ग्राउंड पर आ गया सांप, देखिए खिलाड़ियों की कैसी हो गई हालत

Published on

कोलंबो

श्रीलंका में टी20 लीग की शुरुआत हो गई है। रविवार को लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) का पहला मुकाबला खेला गया था। सोमवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैदान पर अजीबोगरीब माहौल बन गया। गॉल टाइटंस और दांबुला ऑरा के बीच टूर्नामेंट के दूसरे मैच के दौरान एक सांप ने मैदान पर आ गया। यह घटना खेल की दूसरी पारी के दौरान घटी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फोर्थ अंपायर ने सांप को भगाया
सांप के मैदान पर आने की वजह से खेल का रोकना पड़ गया। सब दूर से ही सांप को देख रहे थे। कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। ऐसे में फोर्थ अंपायर सामने आए। उन्होंने सांप को मैदान से बाहर भगाया। सांप के मैदान से बाहर जाने के बाद मैच फिर से शुरू हो पाया। यह घटना मैच की दूसरी पारी के चौथे ओवर के बाद हुई।

गाले को सुपर ओवर में मिली जीत
गाले और दांबुला के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। पहले बैटिंग करते हुए गाले ने 5 विकेट पर 180 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 48 जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 42 रनों की पारी खेली। 21 गेंदों की अपनी पारी में शनाका ने 4 छक्के मारे। जवाब में दांबुला ऑररा ने भी 180 रन बना दिए। गेंदबाजी में शनाका ने तीन बल्लेबाजों को भी आउट किया। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। कुशन रजिथा के खिलाफ दांबुला ने 9 रन ही बनााए। भनुका राजपक्षे ने दो गेंदों पर ही 10 रन बनाकर गाले को टूर्नामेंट में पहली जीत दिला दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...