24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की हेम्टू इंटक यूनियन ने फाउंड्री गेट पर किया सत्याग्रह

भेल की हेम्टू इंटक यूनियन ने फाउंड्री गेट पर किया सत्याग्रह

Published on

भोपाल

9 अगस्त 1942 भारत छोड़ो आंदोलन की याद में हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा बुधवार को बीएचईएल के 5 नंबर गेट क्रांति स्थल पर सत्याग्रह किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हेम्टू इंटक के अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी मौजूद थे। सत्याग्रह का मुख्य उदेश्य देश के तमाम सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजीकरण एवं विनिवेशिकरण से बचाने के लिए संघर्ष करना एवं बीएचईएल भोपाल कर्मियों की तमाम ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए आगे की रणनीति बनाने हेतु किया गया ।

इंटक अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी ने कहा की भेल कर्मियों को मिलने वाली मुख्यत: तीन सुविधाओं जिसमे कैंटीन, अस्पताल एवं टाउनशिप मुख्य रूप से है। भेल टाउनशिप में चारो तरफ एनक्रोचमेंट बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेल टाउनशिप के एनक्रोचमेंट को तभी रोका जा सकता है जब भेल के आवासों में रहने वाले कर्मियों को वह आवास स्थाई रूप से आवंटित किया जाये।

सभा को संबोधित करते हुए इंटक कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि आज भेल कर्मियों को प्रतिमाह 10 हजार रूपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है।रिवॉर्ड स्कीम का कहीं अता पता नहीं है। जब तक नई रिवॉर्ड स्कीम नहीं आ जाती तब तक कर्मचारियों को पुरानी रिवॉर्ड स्कीम का भुगतान किया जाये। युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की बीएचईएल का कारखाना लगातार 2 वर्षो से फायदे में है फिर भी समस्याओं का अंबार है। मीडिया प्रभारी सी आर नामदेव ने आभार व्यक्त किया।

Latest articles

नामदेव समाज विकास परिषद की नई पहल: ‘मंदिर चलो अभियान’ के तहत भोपाल में होगा विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान

भोपाल। समाज सेवा, स्वच्छता और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'नामदेव...

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...