12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP News: एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, मम्मी के अंतिम संस्कार...

MP News: एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, मम्मी के अंतिम संस्कार के लिए आ रहे बेटे की कार का फटा टायर, चली गई जान

Published on

रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मां की मौत के 12 घंटे बाद ही उसके बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मां की मौत बाइक एक्सीडेंट में हुई, जबकि बेटे की मौत कार एक्सीडेंट में हुई। दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रानी देवी और उनके 22 वर्षीय बेटे सूरज सिंह के रूप में हुई। दोनों लोगों की जब एक साथ अर्थी उठी तो गांव में हर किसी की आंख नम हो गई। गुरुवार को उनके पैतृक गांव जतरी में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि रानी देवी के पति का कई साल पहले निधन हो गया था। रानी देवी ने अपने तीन बेटों और तीन बेटियों का पालन-पोषण किया। रानी देवी अपने गांव में अपने सबसे बड़े प्रकाश और सबसे छोटे बेटे सनी के साथ गांव में रहती थी। जबकि बीच का बेटा सूरज इंदौर में रहता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, रानी देवी अपने बेटे सनी के साथ बुधवार को बाइक से अपने मायके जा रही थीं। तभी उनके गांव से लगभग 12 किलोमीटर दूर दभौरा में सामने से आ रही एक बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। जत्री गांव की सरपंच संतरा देवी ने बताया कि सनी और उनकी मां रानी देवी को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रानी देवी की मौत हो गई। सनी को फ्रैक्चर हुआ है।

मां के अंतिम संस्कार के लिए इंदौर से चला था बेटा
इधर जैसे ही इंदार में रहने वाले बेटे सूरज को अपनी मां की मौत की खबर मिली, वह इंदौर से अपने पैतृक गांव जाने के लिए बेचैन हो गया। उसने अपने एक दोस्त अभिषेक सिंह से बात की। अभिषेक ने अपनी कार से चलने का फैसला किया। दोनों कार ड्राइव करना नहीं जानते थे, इस वजह से एक किराए के ड्राइवर के साथ जतरी के लिए रवाना हो गए। अभी सूरज अपने गांव से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतना जिले के रामपुर बघेलान पहुंचा ही था कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

टायर फटने से अनकंट्रोल होकर खड़े ट्रक से टकरा गई कार: थाना प्रभारी
इस मामले की जानकारी देते हुए रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया, ‘हमें सुबह करीब 7 बजे कार एक्सीडेंट की सूचना मिली। ऐसा लगता है कि कार का एक टायर फट गया। इससे कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक खड़े ट्रक से टकरा गई। तीनों को रीवा अस्पताल ले जाया गया, जहां सूरज की मौत हो गई और अन्य दो का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव दुखी है। कोई भी एक के बाद एक दो लोगों की मौत को सहन नहीं कर सकता। मां और बेटे को एक साथ अंतिम संस्कार करते हुए देखना दिल दहला देने वाला था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...