14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्ययूपी: लखनऊ में बेटा-बेटी को फंदे से लटका, मां ने खुद भी...

यूपी: लखनऊ में बेटा-बेटी को फंदे से लटका, मां ने खुद भी लगा ली फांसी, सदमे से पति खो बैठा सुध-बुध

Published on

लखनऊ

गौतमपल्ली के मार्टिन पुरवा में गुरुवार देर रात एक मां ने पहले मासूम बेटे-बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाया, इसके बाद खुद फांसी लगा ली। देर रात ड्यूटी से लौटे पति ने खिड़की से अपनों के शव लटके देखे तो चीखने लगा। मकान मालिक से सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी सेंट्रल एसीपी हजरतगंज और इंस्पेक्टर गौतमपल्ली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस ने फरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। छानबीन में कमरे से सूइसाइड नोट नहीं मिला। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रवि की चार वर्ष पहले छपरा की रहने वाली सौम्या (27) से शादी हुई थी। दोनों का तीन वर्षीय बेटा विराट और डेढ़ वर्षीय बेटी अंशू थी। पिछले दो वर्षों से रवि परिवार के साथ मार्टिन पुरवा में पन्नालाल के मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। हजरतगंज में तुलसी के पास एक क्लब में वेटर का काम करने वाला रवि रोज की तरह गुरुवार शाम पांच ड्यूटी पर चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे लौटा तो कमरे की लाइट जल रही थी। खिड़की से पत्नी और बच्चों के शव फंदे से लटकता देख वह चीखने लगा। शोर शराबा सुनकर अन्य किराएदार भी आ गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़ा कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक, एडीसीपी मनीषा सिंह और एसीपी अरविंद कुमार के साथ फरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

एक-दूसरे से विपरीत थे मां और बच्चों के चेहरे
फंदे पर लटके मां और बच्चों के चेहरे एक दूसरे से विपरीत थे। पुलिस को आशंका है कि सौम्या किसी बात पर से नाराज हुई और उसने एक-एक कर दोनों बच्चों को फंदे से लटका दिया। इसके बाद उसने मुंह दूसरी ओर कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

मैडम जी पानी भर लीजिए
पन्नालाल के मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली अधिवक्ता ने बताया कि सौम्या उन्हें मैडम जी कहकर बुलाती थी। रात करीब आठ बजे पानी भरने के बाद सौम्या अधिवक्ता के कमरे में पहुंची और कहा कि मैडम जी पानी आ रहा है, आप भी भर लीजिए। सौम्या के अचानक इतना बड़ा कदम उठाने की बात से अधिवक्ता समेत मकान मालिक भी सन्न रह गए।

रक्षाबंधन पर आऊंगी घर
घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबाग निवासी रवि के भाई अबोध सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए। अबोध ने बताया कि तीन दिन पहले सौम्या ने उनकी पत्नी (जेठानी) ममता से बात की थी। उन्होंने बताया कि सौम्या ने नॉर्मल बात की थी। उसने ये भी कहा था कि रक्षाबंधन में परिवार के साथ मिलने आएंगे। वहीं, अपनों को खो चुके रवि का रो-रो कर बुरा हाल है। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि छानबीन में कमरे से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला। सदमे की वजह से रवि बोल भी नहीं पा रहा है। फिलहाल सौम्या के परिवारीजनों के आरे के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...