14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'फ्लाइंग किस' पर घमासान के बीच राहुल गांधी के लिए स्मृति ईरानी...

‘फ्लाइंग किस’ पर घमासान के बीच राहुल गांधी के लिए स्मृति ईरानी पर भड़कीं सारिका कौन हैं?

Published on

पटना

संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद पर फ्लाइंग किस के आरोप लगाए। जिसे लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। राहुल गांधी के सपोर्ट में कांग्रेस और आरजेडी की महिला नेताओं ने मोर्चा संभाला है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर अटैक किया। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी है क्या? फिर वो 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों करेंगे?’ इसी बीच आरजेडी नेता सारिका पासवान ने भी इस मुद्दे पर बोलते हुए गजब कमेंट कर दिया। आखिर कौन हैं सारिका पासवान और क्या कहा उन्होंने।

स्मृति ईरानी को बताया 4xl कमर्शियल सिलेंडर
आरजेडी नेता और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी पर विवादित कमेंट किया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी 4xl कमर्शियल सिलेंडर को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?’ एनबीटी से बात करते हुए उन्होंने ये बात दोहराई कि ‘स्मृति ईरानी 4xl कमर्शियल सिलेंडर हैं। राहुल गांधी के पास बॉलीवुड हीरोइन के ऑफर हैं। उनके पास लड़कियों की कोई कमी नहीं है।

सारिका पासवान ने बीजेपी को सुनाई खरी खोटी
सारिका पासवान ने बीजेपी नेताओं के बयानों और उनके विरोध पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो अव्वल कोई ‘फ्लाइंग किस’ दिया नहीं है। अगर दिया भी तो स्मृति ईरानी ने उसे ‘कैच’ क्यों किया? आरजेडी प्रवक्ता ने सीधे तौर पर स्मृति ईरानी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने उड़ते हुए फ्लाइंग किस को बीच में क्यों पकड़ा।

राहुल गांधी को लेकर RJD नेता ने क्या कहा
आरजेडी प्रवक्ता ने बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बीजेपी की हरकत है। स्मृति ईरानी भी वही कर रही हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है। पटना आने के दौरान भी जब राहुल गांधी पटना वूमेन्स कॉलेज पहुंचे थे तो वहां कांग्रेस नेता को लेकर लड़कियों में क्रेज देखा गया था। यही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया राहुल को बॉलीवुड हीरोइन से शादी के ऑफर आ रहे हैं।

सारिका पासवान कौन हैं जानिए
सारिका पासवान आरजेडी की नेता हैं। वो आरजेडी की महिला प्रवक्ता और राज्य सचिव भी हैं। सारिका पार्टी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो टीवी डिबेट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और आरजेडी का अकसर पक्ष रखती नजर आती हैं। सारिका पासवान ने राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ मामले पर रिएक्ट किया। उन्होंने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। खुद एक महिला होकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 4xl कमर्शियल सिलेंडर बताया।

Latest articles

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...