14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसीन‍ियर नेता संग वायरल हो गईं न‍िजी तस्वीरें, असम बीजेपी महिला नेता...

सीन‍ियर नेता संग वायरल हो गईं न‍िजी तस्वीरें, असम बीजेपी महिला नेता ने की आत्महत्या

Published on

गुवाहाटी

असम में बीजेपी की एक महिला नेता ने आत्‍महत्‍या कर ली। मह‍िला नेता की पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता के साथ बेहद न‍िजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद उन्‍होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा ल‍िया। घटना शुक्रवार रात गुवाहाटी के बामुनिमैदाम इलाके में हुई। मृतक की पहचान राज्य बीजेपी की प्रमुख सदस्य इंद्राणी तहबिलदार के रूप में हुई है। तहबिलदार ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष का पद संभाला था और वह किसान मोर्चा में भी थीं।

सूत्रों के मुताबिक, तहबिलदार एक अन्य बीजेपी नेता के साथ विवाहेतर संबंध में थीं, जो उनके घर किरायेदार के रूप में रहता था। कथित जोड़े की कुछ तस्वीरें हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गईं। दावा है कि महिला बीजेपी नेता ने अपनी बेहद न‍िजी तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद यह कदम उठाया।

मध्य गुवाहाटी के डीसीपी दीपक चौधरी ने कहा क‍ि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसे अप्राकृतिक मौत माना गया और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक हमें किसी अन्य व्यक्ति के साथ मृतका की अंतरंग तस्वीरें लीक होने के संबंध में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन हम हर पहलू पर गौर कर रहे हैं। तहबिलदार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...