14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'मैं उसे पढ़ाया और उसने टांग तोड़वा दी, किसे सुनाऊं दर्द...', शख्स...

‘मैं उसे पढ़ाया और उसने टांग तोड़वा दी, किसे सुनाऊं दर्द…’, शख्स ने बयां किए पत्नी के सितम

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पत्नी पर पति को पीटने और पैर तोड़ने का आरोप लगा है. लेक्चरर पत्नी ने मामूली सी बात पर भाइयों के साथ मिलकर पति की टांग तोड़ दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पति ने रोते हुए आपबीती और कार्रवाई की मांग की.

मामला शहर कोतवाली इलाके का है. थाना बिसंडा के पल्हरी पुरवा का रहने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि उसने घर जाकर पत्नी से पूछा कि भतीजे को खाना दिया या नहीं? इतनी बात पर वो नाराज हो गई और साले संग मिलकर गालियां देने लगी. दोनों मिलकर मारपीट की और पैर तोड़ दिया है.

‘पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और लेक्चरर बनाया’
उसने रोते हुए बताया, ‘मैंने पत्नी को बीएड, एमएड और पीएचडी कराई. बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पत्नी को पढ़ाया और आज मेरी यह दशा हो रही है. मैं अपनी पीड़ा किसे बताऊं? पत्नी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज (GIC) में लेक्चरर है. मेरा कर्तव्य था तो मैंने उसको पढ़ाया-लिखाया और लेक्चरर बनाया. अब पत्नी ताना मारती है. कहती है तुम किसी काम लायक नहीं हो. कुछ नहीं करते हो. तुम इस घर में बच्चों के साथ नहीं रह सकते’.

‘आए दिन शराब पीकर करता रहता है बहनोई’
वहीं, महिला के भाई ने बताया कि बहनोई आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है. गलत तरीके से बोलता है, इसी वजह से कहासुनी हुई है. वो शराब के नशे में था. हम लोग समझाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान वो गिर गया. इससे चोट आई है.

‘परिजन नहीं चाहते हैं एक-दूसरे पर कार्रवाई’
मामले में जिला अस्पताल के प्रभारी CMS डॉक्टर विनीत ने बताया कि कामता नाम के युवक को पुलिस लेकर आई थी. आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसको पीटा है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों से बात हुई है. कोई भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करना चाहता है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...