14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'मुझे बुरी तरह पीटा', जब फरियाद लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा 105 साल...

‘मुझे बुरी तरह पीटा’, जब फरियाद लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा 105 साल का बुजुर्ग और फिर…

Published on

कानपुर,

यूपी के कानपुर में एक बुजुर्ग मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए जहां अधिकारी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 105 साल के एक बुजुर्ग राज बहादुर अपने साथ मारपीट की शिकायत को लेकर स्थानीय थाने साढ़ पहुंचे थे.

जब थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई और रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो इसके बाद बुजुर्ग लाठी के सहारे लड़खड़ाते हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर (एडीसीपी) अशोक कुमार सिंह ने देखा कि बुजुर्ग लाठी के सहारे उनके ऑफिस में आ रहे हैं. इसके बाद वो खुद ही उठकर बाहर आ गए और बुजुर्ग की समस्या पूछी.

‘बुजुर्ग को पिलाया ठंडा पानी’
फिर एडीसीपी अशोक कुमार ने बुजुर्ग को ठंडा पानी पिलवाया. फिर बुजुर्ग से उनकी पूरी परेशानी पूछी और शिकायत पढ़ी. उन्होंने वहीं खड़े होकर तुरंत स्थानीय थानेदार को फोन करके बुजुर्ग की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

‘105 साल की उम्र में पुरानी याद को किया ताजा’
वहीं, बुजुर्ग राजबहादुर ने अपनी 105 साल की उम्र में पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि मैं जब अंग्रेजों के समय में था, तो गोलियां चलती थी. उस समय मैं 10 से 12 साल का था. राजबहादुर का आरोप है कि गांव के रहने वाले पुत्तन नाम के युवक ने मुझे मारा है.

FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के दिए आदेश- ADCP
इस मामले में स्टाफ ऑफिसर एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 105 साल के बुजुर्ग हैं, जो अपनी शिकायत लेकर आए थे. मैंने उनकी शिकायत बाहर आकर सुनी है. उनसे मारपीट हुई है. उनका आरोप है कि गांव के रहने वाला पुत्तन ने उन्हें मारा है. इस मामले में थानेदार को उनकी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...