13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिजनसमैन के बंगले पर शरद पवार की अजित पवार के साथ 'सीक्रेट...

बिजनसमैन के बंगले पर शरद पवार की अजित पवार के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’, 1 घंटे तक चाचा-भतीजे में क्या बात हुई?

Published on

मुंबई

अजित पवार के एनसीपी से बगावत के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल एक बार फिर तेज है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच पुणे के एक बिजनेसमैन के बंगले में सीक्रेट मीटिंग हुई। मीटिंग में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस पर आधिकारिक रूप से कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि एक वीडियो जरूर चर्चा में है जिसमें दोनों नेताओं की गाड़ियां बंगले से बाहर आती नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र के लेन नंबर 3 में बिजनसमैन अतुल चोर्डिया के बंगले पर शरद पवार और अजित पवार के बीच एक सीक्रेट मीटिंग हुई। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घंटे तक चली बैठक के बाद सबसे पहले शरद पवार का काफिला बंगले से बाहर निकला। फिर एक घंटे बाद अजित पवार भी वहां से रवाना हो गए।

‘चाचा-भतीजे के बीच बैठकों का दौर’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगले से बाहर आते वक्त अजित पवार की कार गेट से टकरा गई। चाचा और भतीजे के बीच इस सीक्रेट मीटिंग के बाहर से सियासी गलियारों में कई अटकलें लग रही है।एनसीपी को एकजुट करने की कवायद कई दिनों से जारी है। अजित पवार कभी दफ्तर तो कभी आवास पर शरद पवार से मुलाकात कर चुके हैं और माफी मांगकर साथ आने का आग्रह भी कर चुके हैं।

पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था
पिछले दिनों पुणे में आयोजित तिलक पुरस्कार समारोह में शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था। उस वक्त दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी।2 जुलाई को अजित पवार ने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार से हाथ मिला लिया था। उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ 8 दूसरे विधायकों ने भी शपथ ली थी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...