7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलगिल-यशस्वी के तूफान में उड़ी विंडीज, चौथा टी20 जीत भारत ने सीरीज...

गिल-यशस्वी के तूफान में उड़ी विंडीज, चौथा टी20 जीत भारत ने सीरीज में की बराबरी

Published on

फ्लोरिडा

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 9 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की. शनिवार (12 अगस्त) को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेल गए मैच में भारत को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 17 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के चलते भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.

भारतीय टीम की जीत के हीरो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल रहे. गिल और यशस्वी ने 15.3 ओवर में 165 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. गिल ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे. अपना दूसरा मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर एक बड़े टारगेट को बौना साबित कर दिया. 21 साल के यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप:
176 दीपक हुड्डा- संजू सैमसन vs आयरलैंड, डबलिन 2022
165 केएल राहुल – रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर 2017
165 शुभमन गिल- यशस्वी जयसवाल vs वेस्टइंडीज, फ्लोरिडा 2023
160 शिखर धवन- रोहित शर्मा vs आयरलैंड, डबलिन 2018

वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले ओवर के लिए गेंद अक्षर पटेल को थमाई और काइल मेयर्स ने उनके खिलाफ छक्का और चौका जड़ दिया. भारत को सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई, जिन्होंने दूसरे ओवर में विकेटकीपर सैमसन के हाथों मेयर्स की पारी को खत्म किया. पहला विकेट गिरने के बाद ब्रैंडन किंग ने जरूर दो गगनचुंबी छक्के लगाए, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन की राह दिखा दी.

फिर स्पिनर कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 57 रन कर दिया. सातवें ओवर में कुलदीप की पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन (1 रन) लॉन्ग-ऑन पर खड़े सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए. वहीं पांचवीं गेंद पर कैरेबियाई कप्तान रोवमैन पॉवेल (1) इस चाइनामैन गेंदबाज की गुगली पढ़ने में नाकाम रहे और स्लिप में खड़े शुभमन गिल को कैच दे बैठे.

हेटमायर ने खेली तूफानी पारी
चार विकेट गिरने के बाद शाई होप और शिमरॉन हेटमायर ने 49 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया. होप तो आउट हो गए, लेकिन हेटमायर ने एक एंड संभाले रखकर वेस्टइंडीज को आठ विकेट पर 178 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. हेटमायर ने 61 रनों की शानदारा पारी खेली. हेटमायर ने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए. वहीं शाई होप ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रनों का योगदान दिया. देखा जाए तो आखिरी पांच ओवरों में वेस्टइंडीज ने 75 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो और अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए. वहीं युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...