13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यCM गहलोत ने अंगूठों की चोट पर हंसते-हंसते BJP को धोया, दूसरी...

CM गहलोत ने अंगूठों की चोट पर हंसते-हंसते BJP को धोया, दूसरी तरफ मंच पर राठौड़ तालियां पीटते रहे

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दोनों पैरों के अंगूठों में चोट लगी हुई है। वे पिछले डेढ महीने से प्रदेश के दौरे नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतर बैठकें मुख्यमंत्री निवास पर ही ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के पैरों लगी चोट पर बीजेपी ने नेता कई बार तंज कसे। कई नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री नाटक कर रहे हैं। शनिवार 12 अगस्त को विधायक आवास के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी मंच पर थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने अंगूठे की चोट के बारे में राठौड़ को खुलकर बताया।

एक पैर के अंगूठे का नाखुन उखड़ा, दूसरे में तीन फेक्चर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से कहा कि उनके पैरों में चोट लगी है और आप लोग मजाक उड़ा रहे हैं। आप यह कहते हैं कि पैरों में कीलें लग गई है और कभी कहते हैं कि नाटक कर रहे हैं। गहलोत ने अपने पैरों की ओर इशारा करते हुए बताया कि राठौड़ साहब, दाएं पैर के अंगूठे का नाखुन उखड़ गया है और बाएं पैर का अंगूठे का नाखुन तो नहीं उखड़ा लेकिन इसमें तीन टुकड़े (फेक्चर) हो गए हैं। गहलोत ने कहा कि आपको डाउट क्यों हो रहा है।

गहलोत ने की राठौड़ से शिकायत
सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें राजेन्द्र राठौड़ से एक शिकायत है। जब उनके भतीजे की शादी थी। तब वे शादी का कार्ड देने के लिए उनके निवास पर आए थे। गहलोत ने कहा कि वे कार्ड पढ रहे थे और चाय नाश्ता मंगवाया था लेकिन राठौड़ साहब हाथ जोड़कर नमस्ते बोलकर चले गए। ना चाय पी और ना ही नाश्ता किया। बाद में सीएम गहलोत शादी समारोह में नहीं गए। गहलोत ने कहा कि अगर राठौड़ साहब दो मिनट रुकते, बात करते तो वे शादी समारोह में जाते। अगर ऐसा होता तो राठौड़ साहब के भतीजा भतीजी (दुल्हा दुल्हन) को भी अच्छा लगता कि उनकी शादी में मुख्यमंत्री आए हैं क्योंकि उनके चाचा राजस्थान के बड़े नेता है। गहलोत ने कहा कि ऐसा होने पर राठौड़ साहब का भी सम्मान बढता लेकिन वे इसमें चूक गए।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...