13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्ययूपी: लोकसभा चुनाव के लिए तय होगी जिम्मेदारी, SP के सांसद-विधायक बनेंगे...

यूपी: लोकसभा चुनाव के लिए तय होगी जिम्मेदारी, SP के सांसद-विधायक बनेंगे अब अपने बूथ के प्रभारी

Published on

मेरठ

लोकसभा के पिछले दो चुनावों के नतीजे समाजवादी पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में एसपी और बीएसपी का गठबंधन भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाया। ऐसे में पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ने की रणनीति पर अधिक ध्यान दे रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर खास रणनीति तैयार की है। ‘अपना बूथ जीतो’ के नारे के साथ पार्टी के सांसदों, विधायकों और दूसरे पदाधिकारियों के लिए अपना बूथ जिताना अनिवार्य कर दिया है। इन्हें खुद के बूथ का प्रभारी बनाया जाएगा। एसपी थिंक टैंक की रणनीति के मुताबिक हर बूथ पर 15 वर्करों की टोली बनाई जा रही है। सीनियर नेताओं को बूथ का प्रभारी बनाया जा रहा है।

2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ नगर निकाय चुनाव में पार्टी के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय, प्रांतीय और दूसरे स्तर के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में अपनी बूथों पर ही हार मिली है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कई जिलों में नामवर नेताओं के बूथ पर पार्टी फिसड्डी साबित हुई थी। ऐसे दिग्गजों में से कई ने बाद में सफाई दी थी कि वह अब दूसरी जगह जाकर रहने लगे है, इसलिए मूल बूथ पर ध्यान नहीं दिया गया।

अपना बूथ जिताने की जिम्मेदारी होगी
माना जा रहा है कि एसपी के थिंक टैंक अब बहानेबाजी पर लगाम लगाने के लिए बूथ मजबूत करो अभियान के तहत दिग्गजों को नई जिम्मेदारी दे रहे हैं। दिग्गजों को उनके बूथ का प्रभारी बना दिया जाएगा। इस बूथ पर पार्टी को जिताने का जिम्मा भी उनका ही होगा। एसपी के पूर्व मंत्री राजपाल सिंह का कहना है कि पार्टी बूथ स्तर को मजबूत इकाई मानकर काम करने में जुटी है। परिणाम रणनीति के मुताबिक आएंगे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...