13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'पढ़ाई पर फोकस करो, छात्रा से बात बंद...' गुस्साए स्टूडेंट ने ट्यूशन...

‘पढ़ाई पर फोकस करो, छात्रा से बात बंद…’ गुस्साए स्टूडेंट ने ट्यूशन टीचर पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

Published on

मुंबई,

मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में एक नाबालिग ने अपने पूर्व ट्यूशन टीचर पर चाकू से इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा था और छात्रा से बात करने के लिए उसे डांटा था. कोचिंग सेंटर चलाने वाले शख्स पर दिनदहाड़े चाकू से हमला करने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान राजू ठाकुर (26) के रूप में हुई है. वह एक प्राइवेट कोचिंग क्लास चलाता था. वह अपने छात्रों के कुछ अभिभावकों से बात कर रहा था और उसी दौरान आरोपी ने उस पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. काशीमीरा के पेनकारपाड़ा में हुई टीचर पर हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

नाबालिग ने टीचर पर क्यों किया हमला?
टीचर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका कुछ दिन पहले ही आरोपी से विवाद हुआ था. वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ठाकुर को कई बार चाकू मारा गया और आरोपी नहीं रुका. वह चाकू से लगातार टीचर की पीठ और पेट में घुमाता रहा. अपने दोस्तों और दर्शकों द्वारा रुकने के लिए कहने के बावजूद नाबालिग ने ध्यान नहीं दिया और तब तक हमला करता रहा जब तक कि टीचर गिर नहीं गया. वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और ठाकुर ने भी हमले का विरोध भी किया.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
जब टीचर जमीन पर गर गया तो आरोपी ने चाकू वहीं फेंक दिया और मौके से भाग गया. सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है कि वहां खड़े लोग ठाकुर को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ठाकुर ने कभी किशोर को पीटा था. हालांकि बताया गया कि दोनों के बीच पढ़ाई पर ध्यान देने को लेकर बहस हुई थी.

छात्राओं से करीबी पर भी पड़ी थी डांट
टीचर ने आरोपी को कई बार फीमेल छात्रों के साथ करीबी को लेकर भी डांटा था. ठाकुर ने एक छात्रा को बातचीत से बचने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा था. जब टीचर ने छात्रा को आरोपी से दूरी बनाने के लिए कहा तो वह गुस्सा हो गया. फिलहाल किशोर के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं और हमले में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया गया है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...