13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यदरभंगा में AIIMS की ईंट तक नहीं जुड़ी, PM मोदी के बयान...

दरभंगा में AIIMS की ईंट तक नहीं जुड़ी, PM मोदी के बयान पर सबूतों की जंग, बैटल ग्राउंड बना सोशल मीडिया

Published on

पटना

‘बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए असम के गुवाहाटी से लेकर पश्चिम बंगाल के कल्याणी तक, झारखंड देवघर से लेकर बिहार में दरभंगा तक, इस प्लानिंग के साथ नए-नए AIIMS खोले गए हैं। ताकि लोगों को इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर न जाना पड़े।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में पंचायती राज परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते ये बयान शनिवार को दिया था। जिसमें दरभंगा में AIIMS बन जाने की बात कही गई थी। मगर, हकीकत में दरभंगा AIIMS को लेकर बिहार सरकार की ओर से दी गई 151 एकड़ जमीन को केंद्र सरकार की टीम ने रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि यहां पर मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया था। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सबूतों के साथ सियासी जंग छिड़ गई।

तेजस्वी ने दरभंगा AIIMS को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी के दरभंगा AIIMS वाले बयान के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम सोशल मीडिया पर एक मेसेज लिखा। जिसमें कहा गया कि

माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी,
यह कौन से अदृश्य विकास की राजनीति है कि जहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने AIIMS के लिए अभी तक स्थल फाइनल किया ही नहीं है और आदरणीय प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि वहां एम्स खोल दिया गया है? जिस काल अवधि का आप वर्णन कर रहे हैं, उस वक्त से लेकर पूर्व के कई वर्षों तक बिहार में BJP के ही स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। शायद आप उनकी असफलता को इंगित कर रहे हैं।

बिहार सरकार ने शोभन बाइपास जैसी बेहतर लोकेशन पर निःशुल्क 151 एकड़ भूमि केंद्र को हस्तांतरित की है, जिसमें मिट्टी भराई का 300 करोड़ अतिरिक्त व्यय भी राज्य सरकार वहन कर रही है। हम सकारात्मक और विकासोन्मुख राजनीति करते हैं, इसलिए हमने दरभंगा सहित अन्य जिलों को इसका संपूर्ण लाभ मिले तभी सबसे उपयुक्त स्थल चयन किया है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से केंद्र की अभी तक स्वीकृति नहीं मिली।

आपको अवगत कराना चाहेंगे कि दरभंगा में ही 1946 से स्थापित बिहार के प्रतिष्ठित दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बिहार सरकार (569+ 2546) कुल 3115 करोड़ के अपने खर्च से (400+2100) 2500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, आधुनिक भवन और आवासीय परिसर का निर्माण करवा रही है क्योंकि हम नकारात्मक राजनीति नहीं बल्कि जनहित में गतिशील विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। धन्यवाद।

मांडविया ने लेटर के साथ दिया तेजस्वी को जवाब
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी के सवालों का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लेटर के साथ जवाब दिया। जिसमें उन्होंने लिखा कि
प्रिय तेजस्वी जी,
मोदी सरकार विकास में राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है। हमारी नीयत साफ है। एम्स दरभंगा की अनुमति मोदी सरकार ने 19 सितंबर 2020 को दी थी और बिहार सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पहली जमीन दी।

दरअसल, मनसुख मांडविया की ओर से जारी की गई इस चिट्ठी में कहा गया है कि दरभंगा AIIMS के लिए एकमी शोभन बाइपास की जमीन (151 एकड़) ठीक नहीं है, वहां की मिट्टी हैवी स्ट्रक्चर के लिए सही नहीं है। इससे प्रोजेक्ट का खर्च बढ़ जाएगा। एक-एक करके रीजन भी बताए गए हैं। इस लेटर के लास्ट में लिखा हुआ है कि दरभंगा एम्स की प्रस्तावित साइट सही नहीं है, इसलिए नई साइट बिहार सरकार की ओर से दी जाए। ताकि जल्द से जल्द एम्स का निर्माण कराया जा सके। इसका मतलब ये हुआ कि दरभंगा AIIMS को लेकर अब तक जमीन को लेकर ही फाइनल डिसीजन नहीं हुआ है।

दरभंगा AIIMS पर सबूतों की जंग में कूदे JDU के संजय झा
दरभंगा एम्स में सबूतों की इस जंग में नीतीश सरकार के मंत्री संजय कुमार झा भी कूद पड़े। उन्होंने पीएम मोदी का 31 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया। साथ ही लिखा कि

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
दरभंगा एम्स मामले में आपको गलत जानकारी दी गई है। लेकिन, अब जबकि आपने कह ही दिया है कि दरभंगा में एम्स खुल गया है, तो मिथिला सहित संपूर्ण बिहार की जनता के भले के लिए ये काम जल्द करवा ही दीजिए। आपको जानकारी दे दूं कि जिस दरभंगा AIIMS के बारे में आप कह रहे हैं कि खुल गया है, उसके लिए राज्य सरकार की ओर से दी गई जमीन पर अब तक एक ईंट भी नहीं लगी है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...