9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'मणिपुर को जो घाव दिए हैं, उन्हें भरने में कई साल लगेंगे',...

‘मणिपुर को जो घाव दिए हैं, उन्हें भरने में कई साल लगेंगे’, केरल में बोले राहुल गांधी

Published on

शिबिमोल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद केरल दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने कोझिकोड में सामुदायिक विकलांगता प्रबंधन केंद्र की आधारशिला रखी. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने अपने मणिपुर दौरे का अनुभव साझा किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि मैं प्रेस के अपने मित्रों का स्वागत करना चाहता हूं. मैंने उन्हें दोस्त कहा लेकिन मुझे नहीं पता कि वे मेरे साथ मित्र जैसा व्यवहार करते हैं या नहीं. मैं राष्ट्रीय मीडिया की बात कर रहा हूं.

उन्होंने कहा कि मैं कल से यहीं हूं. मुझे कहना होगा कि मैं कुछ महीनों से थोड़ा परेशान हूं. कुछ समय पहले मैं मणिपुर गया था. मैंने अपनी आंखों से देखा कि मणिपुर और वहां के लोगों के साथ क्या हो रहा है. यह ऐसा है जैसे एक व्यक्ति के दो टुकड़े कर दिए गए हों. जैसे किसी ने एक पूरे राज्य को दो हिस्सों में तोड़ दिया हो. हिंसा, बलात्कार, हत्या जारी है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कल मैंने मणिपुर में मिली दो महिलाओं और उनके साथ हुई हिंसा के बारे में बात की. मैंने यह भी बताया कि जब हम वहां गए तो हम सुरक्षाकर्मियों को एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं ले जा सकते थे. यह महत्वपूर्ण है कि हिंसा तुरंत रुके. मेरे लिए यह एक सबक था कि जब आप राजनीति में विभाजन और नफरत का इस्तेमाल करते हैं तो क्या होता है.

‘यह एक विशेष राजनीति का परिणाम है’
राहुल गांधी ने कहा कि जो घाव दिए हैं, उन्हें भरने में कई साल लगेंगे. दुख और गुस्सा आसानी से नहीं जाएगा. यह एक विशेष राजनीति का परिणाम है. जब आप किसी देश को विभाजित करते हैं, जब नफरत फैलाई जाती है. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को एक साथ रखें. हम एक परिवार बन जाते हैं

‘मणिपुर को ठीक करने में मदद करना हमारा कर्तव्य’
उन्होंने कहा कि भारतीय होने के नाते यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम पूरे देश में प्यार और स्नेह फैलाएं. मणिपुर को ठीक करने में मदद करना हमारा कर्तव्य है. और यह सुनिश्चित करने के लिए कि विभाजन की यह नई राजनीति न फैले तो ये यहीं रुक जाएगी. आप मेरा परिवार हैं इसलिए मैंने सोचा कि आपको वह सब बताऊं जो मुझे परेशान कर रहा है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...