9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeभोपालप्रियंका गांधी और कमलनाथ पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, MP में...

प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, MP में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50 फीसदी कमीशन का आरोप को लगाने पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया. एमपी कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया कि राज्य के 41 जिलों में प्रियंका गांधी वाड्रा, कम नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं.

हालांकि इंदौर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली एक पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरुण यादव के सोशल मीडिया खातों के “हैंडलरों” के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति की ओर से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य में ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन देने के लिए कहा जा रहा है.

कांग्रेस के एक नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमने इन एफआईआर के विरोध में मध्य प्रदेश के 52 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जबकि कई जिलों में हमने विरोध प्रदर्शन किया. मिश्रा ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में क्राइम ब्रांच बीजेपी नेताओं को बढ़ावा दे रही है.

कांग्रेस नेता ने लगाया बीजेपी पर आरोप
एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि अगर कोई सच बोलता है, तो उसे मध्य प्रदेश में एफआईआर का सामना करना पड़ता है, जबकि वे (भाजपा नेता) हर दिन झूठ बोलते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता है. पीसी शर्मा और केके मिश्रा ने कहा कि उन्हें अपनी हद में रहना चाहिए, नहीं तो 4 महीने बाद उनकी वर्दी छीन ली जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल में हुए ”घोटालों” की एक सूची जारी करेगी. तब आप (सरकार) कितने लोगों पर मामला दर्ज करेंगे?

बीजेपी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी. उनके आरोप को झूठा बताते हुए एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता से उनके आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत मांगा और चेतावनी दी थी कि राज्य सरकार और भाजपा के सामने कार्रवाई के विकल्प खुले हैं.

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?
बता दें कि प्रियंका गांधी ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही पेमेंट होती है. प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि “कर्नाटक की भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40% कमीशन वसूलती थी. मध्य प्रदेश में बीजेपी अपने ही भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है. कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को हटा दिया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली सरकार को हटाएगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...