3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी विदेश! सीमा और अंजू...

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी विदेश! सीमा और अंजू के बाद अब दीपिका की चर्चा

Published on

डूंगरपुर ,

सीमा हैदर और अंजू के बाद अब राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दीपिका का नाम सुर्खियों में है. बताया जा रहा है कि दीपिका अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग विदेश भाग गई है. फिलहाल, दीपिका के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. जांच जारी है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. इलाके के लोग इसे लव जिहाद की घटना बता रहे हैं.

मामला डूंगरपुर जिले के भैमई गांव का है. जहां 10 जुलाई को एक महिला दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से बिना बताए विदेश चली गई. महिला के दो बच्चे हैं. एक बेटी 11 साल की है जबकि बेटा 7 साल का है. पत्नी के अचानक घर से लापता होने के बाद पति ने चितरी थाने में मामला दर्ज कराया. लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है. इसी से नाराज लोगों ने बीते दिन एसपी ऑफिस का घेराव किया.

बता दें कि महिला दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी जबकि उसका पति मुंबई में काम करता था. पति की गैरमौजूदगी में महिला इलाज के लिए अक्सर गुजरात और उदयपुर जाती रहती थी. 10 जुलाई को भी वो खुद को बीमार बताकर गुजरात इलाज के लिए गई थी लेकिन 13 जुलाई तक वापस नहीं लौटी.

इस बीच उसने पति को व्हाट्सऐप कॉल कर कहा कि ‘तुम मुझसे दुखी रहते थे इसलिए मैं तुमसे दूर आ गई हूं…’ ये सुनकर पति के होश उड़ गए. वो आनन-फानन मुंबई से घर आया तो देखा तो पत्नी गायब मिली. घर चेक किया तो लाखों के जेवर और कैश भी गायब था. जिसके बाद पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसकी जांच अभी चल रही है.

मामले में चितरी थाना अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि मुकेश पाटीदार ने रिपोर्ट में अपनी पत्नी दीपिका के 7 जुलाई 2023 के दिन घर से इलाज के नाम पर गुजरात जाने की बात बताई है. वहीं से पत्नी लापता हो गई. हम लोग जांच-पड़ताल कर रहे हैं. इस बीच महिला की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह एक युवक के साथ बुर्का पहने नजर आ रही है. जबकि दूसरी तस्वीर में वो साड़ी में दिख रही है. इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. महिला के कुवैत जाने की बात भी सामने आ रही है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...