3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसमस्तीपुर में छापा मारने गई पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SHO के...

समस्तीपुर में छापा मारने गई पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SHO के सिर में मारी गोली

Published on

समस्तीपुर ,

बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की मौत हो गई है. देर रात वो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे. इसी दौरान 8 से 10 बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी. गोली उनके सिर में लगी थी. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

बता दें कि मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं. जांच के दौरान पता चला था कि नालंदा का एक गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नंद किशोर यादव ने कई भैंस बरामद की थीं.

चोरों को गिरफ्तार कर लौट रहे थे थाना प्रभारी
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बीती रात थाना प्रभारी ने छापेमारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर और कुछ भैंस बरामद कर लौट रहे थे. इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ चोर दलसिंहसराय में छुपे हुए हैं. इस पर वो छापेमारी करने के लिए पहुंचे थे.

करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में फायरिंग की
तभी वहां मौजूद करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में ही फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गोली सीधे थाना प्रभारी के सिर में लगी. पुलिस कर्मियों ने आननफानन उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया.

बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि तीन कथित पशु तस्कर हिरासत में हैं. उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पांडे के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...