3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद से हत्थे चढ़ा बिट्टू बजरंगी, भड़काऊ पोस्ट के साथ दंगा भड़काने...

फरीदाबाद से हत्थे चढ़ा बिट्टू बजरंगी, भड़काऊ पोस्ट के साथ दंगा भड़काने के आरोप में है नामजद

Published on

फरीदाबाद,

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उसके फरीदाबाद स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हिंसा मामले की जांच के बाद बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की है. हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा जिसने गुरुग्राम और आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. उस हिंसा का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी ही था. बता दें कि ब्रजमंडल शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने ही सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे. बिट्टू बजरंगी को लेकर सबसे पहले आज तक ने ही खुलासा किया था.

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
नूंह हिंसा मामले में बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को CIA तावडू ने गिरफ्तार किया है. नूंह के थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत बिट्टू बजरंगी पर मामला दर्ज किया गया था. एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताते चलें कि नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी पर यह धाराएं 148,149, 332,353, 186,395,397,506,25,54,59 लगाई गई हैं. नूंह सदर थाने में मुकदमा नंबर 413 उसके खिलाफ दर्ज किया गया था.

नूंह से हुई हिंसा की शुरुआत, कई जिलों तक पहुंची
गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी. लेकिन बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह दो समुदायों की हिंसा में बदल गई. माहौल इतना गर्मा गया कि सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. फायरिंग भी हुई. पुलिस पर भी हमला हुआ. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई.

आजतक से बातचीत में कही थी ये बात
नूंह-मेवात से शुरू होते हुए आसपास के जिलों को भी सुलगाने वाली इस हिंसा के लिए एक पक्ष गोरक्षक बिट्टू बजरंगी को जिम्मेदार ठहरा रहा था. बिट्टू बजरंगी ने नूंह में 31 जुलाई को हुई ब्रज मंडल यात्रा में हिस्सा लिया था. बिट्टू बजरंगी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में अपना भी पक्ष रखा था. इस दौरान बिट्टू ने बताया कि कैसे नूंह में हिंसा फैली? बजरंगी से जब पूछा गया कि ब्रज मंडल यात्रा के दौरान कुछ लोग तलवार लेकर पहुंचे थे, इस पर उन्होंने कहा, ये तलवारें पूजा के लिए थीं. बिट्टू बजरंगी ने आजतक से बातचीत में कहा था, हर साल की तरह इस साल भी हमने शोभा यात्रा निकाली थी. यात्रा का नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर तक और वहां से अन्य इलाकों में जाने का कार्यक्रम था. इसमें जिलेभर से कई महिलाएं, बच्चे और वृद्ध शामिल थे. हमने मंदिर में पूजा की, कीर्तन किए. यहां से वापस जाने का सिर्फ एक तरफ का रास्ता था. कारें वापस जाने लगीं, हम मुश्किल से 500 मीटर की यात्रा कर पाए थे, तभी हमने देखा कि उपद्रवियों ने कारों को आग लगा दी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...