3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमेरे पिता ने बम गिराए थे लेकिन... सचिन पायलट ने बीजेपी के...

मेरे पिता ने बम गिराए थे लेकिन… सचिन पायलट ने बीजेपी के दावे पर किया पलटवार

Published on

जयपुर

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के एक दावे पर पलटवार किया है। दरअसल, अमित मालवीय ने अपने एक ट्वीट में सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट को लेकर कमेंट किया। उन्होंने ये दावा करते हुए ट्वीट किया कि राजेश पायलट ने मार्च 1966 में बतौर भारतीय वायुसेना पायलट मिजोरम में बम गिराए थे। इसी पर सचिन पायलट ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमित मालवीय आपके तथ्य और तारीखें गलत हैं, क्योंकि मेरे पिता उसी वर्ष अक्टूबर में वायु सेना में कमीशन हुए थे।

पिता राजेश पायलट पर पायलट ने क्या कहा
सचिन पायलट ने अमित मालवीय के ही ट्वीट पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘स्व. राजेश पायलट दिनांक 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिज़ोरम में बमबारी करी थी- काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है। हां, 80 के दशक में एक राजनेता के रूप में मिजोरम में युद्ध विराम करवाने और स्थाई शांति संधि स्थापित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका जरूर निभाई थी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ, जय हिन्द।’

बीजेपी नेता के कमेंट पर सचिन ने किया रिएक्ट
दरअसल, सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अमित मालवीय ने दावा किया था कि ‘राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजवाल पर बम गिराए। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने। स्पष्ट है कि नार्थ ईस्ट में अपने ही लोगों पर हवाई हमला करने वालों को इंदिरा गांधी ने बतौर इनाम राजनीति में जगह दी, सम्मान दिया।’

‘आपके पास गलत तथ्य’ पायलट का अमित मालवीय को जवाब
अमित मालवीय पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं… हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। लेकिन वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, वो भी तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर। न कि जैसा कि आप दावा कर रहे 5 मार्च 1966 को मिजोरम पर। पायलट ने ‘एक्स’ पर ही अपने पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का सबूत भी साझा किया।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...