8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेल3D प्लेयर वाले एमएसके प्रसाद याद हैं? अब IPL में निभाएंगे अहम...

3D प्लेयर वाले एमएसके प्रसाद याद हैं? अब IPL में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी, इस टीम ने दिया बड़ा रोल

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया। अपनी इस नई भूमिका में प्रसाद विभिन्न पहलुओं पर लखनऊ की इस टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

सुपर जाइंट्स ने एक बयान में कहा, ‘प्रसाद अपने साथ ढेर सारा अनुभव और क्रिकेट संचालन में एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड लेकर आए हैं, साथ ही एक जुनून भी है जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया।’ प्रसाद सितंबर 2016 से मार्च 2020 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष रहे। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आंध्र क्रिकेट संघ के क्रिकेट संचालन निदेशक की भूमिका भी निभाई। इस 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने छह टेस्ट और 17 एकदिवसीय में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमश: 106 और 131 रन बनाए।

शानदार रहे लखनऊ के शुरुआती दो सीजन
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले आईपीएल में दो नई टीमों को जोड़ा गया था। उसमें से एक लखनऊ सुपर जाइंट्स थी। लखनऊ ने अपना कप्तान केएल राहुल को चुना था। टीम ने अब तक खेले गए दोनों आईपीएल सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ किया है। लेकिन वह अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए। लेकिन 2024 के लिए टीम अभी से तैयार हो रही है। वह किसी भी हाल में अगले सीजन आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

2024 में कुछ ऐसा हो सकता है लखनऊ का कोचिंग स्टाफ
हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपना हेड कोच भी बदला है। उन्होंने एंडी फ्लावर को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को नए कोच के रूप में नियुक्त किया है। अगर टीम के कोचिंग स्टाफ में आगमी सीजन से पहले और बदलाव नहीं हुए तो वह कुछ इस तरह से दिखेगा।

हेड कोच- जस्टिन लैंगर
मेंटोर- गौतम गंभीर
गेंदबाजी कोच- मोर्ने मॉर्केल
फील्डिंग कोच- जोंटी रोड्स
रणनीतिक सलाहकार- एमएसके प्रसाद

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...